फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   attackers opened fire in front of the businessmans house in Delhis Punjabi Bagh area

Delhi Crime: कारोबारी के घर के सामने हमलावरों ने की ताबड़तोड़ गोलीबारी, लगातार मिल रही थी फोन पर धमकी

Tue, 21 Jun 2022 05:26 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 21 Jun 2022 05:26 AM IST
सार

घटना दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके की है। बाइक सवार हमलावरों ने कारोबारी के घर पर गोलीबारी की। पुलिस सूत्रों का कहना है कि मौके पर छानबीन के दौरान पांच खोखे मिले हैं। पुलिस कारोबारी के घर के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को अपने कब्जे में लेकर हमलावरों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन
attackers opened fire in front of the businessmans house in Delhis Punjabi Bagh area
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

पंजाबी बाग इलाके में एक कारोबारी के घर पर बाइक सवार बदमाशों गोलीबारी कर दी। गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ है। शुरूआती जांच में पता चला है कि कुछ दिन से कारोबारी को फोन पर जान से मारने की धमकी मिल रही थी। कारोबारी की बहू की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अभी तक हमलावरों की पहचान नहीं कर पाई है। पुलिस कारोबारी के घर के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को अपने कब्जे में लेकर हमलावरों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन

 
घटना को लेकर पुलिस अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। हालांकि, अधिकारियों ने घटना की पुष्टि की है। पीड़ित कारोबारी अपने परिवार के साथ पंजाबी बाग इलाके में रहता है। मंगलवार दोपहर कारोबारी की बहू दूसरी मंजिल की बालकनी पर गमले में पानी दे रही थी। इसी दौरान घर के बाहर गोली चलने की आवाज सुनी। उसने नीचे एक युवक को गोली चलाते हुए देखा। गोली चलाने के बाद हमलावर सड़क किनारे बाइक लेकर खड़े साथी के पास पहुंचा और बाइक पर बैठकर फरार हो गया। 
विज्ञापन


महिला ने घटना की जानकारी अपने परिवार वालों को दी और फिर इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस सूत्रों का कहना है कि मौके पर छानबीन के दौरान पांच खोखे मिले हैं। पुलिस ने परिवार वालों से पूछताछ की है। जिसमें पता चला कि कारोबारी को पिछले कुछ दिन से धमकी भरे फोन कॉल आ रहे थे। लेकिन उन्होंने किसी की शरारत समझकर इसकी शिकायत पुलिस से नहीं की थी। परिवार वाले भी इसपर कुछ खुलकर कुछ भी कहने से बच रहे हैं। आशंका है कि बदमाश कारोबारी से उगाही का प्रयास कर रहे थे। पैसे नहीं मिलने पर बदमाशों ने घर के बाहर गोलीबारी कर दहशत फैलाने की कोशिश की है। पुलिस कारोबारी के बताए हुलिए के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed