फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Attackers fired rounds outside salon in Delhi

Firing in Delhi: सैलून के बाहर हमलावरों ने की गई राउंड फायरिंग, लोहे के शटर पर मिले गोलियों के निशान

Fri, 23 Feb 2024 05:50 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Fri, 23 Feb 2024 05:50 PM IST
सार

दिल्ली में एक फिर फायरिंग हुई है। हमलावरों ने सैलून पर बाहर कई राउंड फायरिंग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इससे पहले भी नजफगढ़ के सैलून में दो युवकों की हत्या कर दी गई थी। 
 

विज्ञापन
Attackers fired rounds outside salon in Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

द्वारका जिले के बाबा हरिदास नगर थाना क्षेत्र के गोपाल नगर में बृहस्पतिवार देर रात बदमाशों ने एक सैलून के बाहर दनादन गोलियां चला दीं। वारदात के समय सैलून बंद था। कई गोलियां सैलून के शटर पर लगीं। बाद में आरोपी फरार हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल को मौके पर बुला लिया गया।

विज्ञापन


छानबीन के बाद पुलिस ने गोपाल नगर निवासी राजीव कुमार के बयान पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से पड़ताल कर रही है। राजीव ने अपने दोस्त मोगली पर गोली चलाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, राजीव कुमार का गोपाल नगर में ही यूनिसेक्स के नाम से बड़ा सैलून है। राजीव की मित्राऊ गांव निवासी मोगली से दोस्ती है। दोनों कई सालों से दोस्त हैं। जरूरत पड़ने पर राजीव ने मोगली से छह लाख रुपये उधार लिए थे। बार-बार मांगने के बाद भी राजीव मोगली के रुपये वापस नहीं कर रहा था। इस बात पर दोनों के बीच विवाद चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed