{"_id":"68372f1d5c19ea9af702ad42","slug":"attackers-entered-house-and-shot-couple-in-swaroop-nagar-delhi-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: स्वरूप नगर में हमलावरों ने घर में घुसकर दंपती को मारी गोली, पति की मौत और महिला की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: स्वरूप नगर में हमलावरों ने घर में घुसकर दंपती को मारी गोली, पति की मौत और महिला की हालत गंभीर
Wed, 28 May 2025 09:13 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Wed, 28 May 2025 09:13 PM IST
विज्ञापन
Delhi police
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के स्वरूप नगर में बुधवार को हथियारबंद हमलावरों ने दंपती पर फायरिंग कर दी। जिसमें पति की मौत हो गई और पत्नी की हालत गंभीर है। रुपयों की लेनदेन के चलते वारदात को अंजाम दिया है। हमलावर दंपती के बेटे का साथी है।
विज्ञापन
पुलिस ने मुताबिक, फायरिंग के बारे में पीसीआर कॉल मिली थी। पता चला कि दंपती पर फायरिंग की गई और पति की मौत हो गई। पत्नी की हालत गंभीर है। पति का नाम अशोक (42 साल) और पत्नी (रचना 40) साल है। अशोक ट्रक चालक है। उनका बेटा संदीप दिनेश चंद ऊर्फ गोलू के साथ रहता था। संदीप ने गोलू के पास जाना बंद कर दिया था। जांच में कुछ पैसे का लेन-देन का मामला भी सामने आया। आज गोलू अपने तीन अन्य साथियों के साथ घर आया और संदीप के माता-पिता पर गोली चला दी। संदीप घर पर नहीं था। आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें बनाई गई हैं।
विज्ञापन