{"_id":"bc074db83aac8e2625dfb25462b6e1aa","slug":"attack-on-women-and-old-man-in-gurgaon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के विवाद में बुजुर्ग को चाकू मारा, महिलाओं पर भी किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों के विवाद में बुजुर्ग को चाकू मारा, महिलाओं पर भी किया हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 25 Aug 2015 05:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों में हुई कहा सुनी को लेकर गांव हसनपुर बिलोंड़ा में मंगलवार को एक पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर चाकू मारकर एक बुजुर्ग को घायल कर दिया। परिवार की महिलाओं और बच्चों को भी उन्होंने पीटा।
विज्ञापन
बुजुर्ग को घायल अवस्था में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बुजुर्ग की हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस ने गांव के चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
गांव हसनपुर बिलोंड़ा के 60 वर्षीय बुजुर्ग खालिद पुत्र इब्राहिम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार को गांव के एक परिवार के बच्चों से उनके बच्चों की कहा सुनी हो गई थी।
विज्ञापन
जिसके बाद उस परिवार के लोग मंगलवार की सुबह लाठी-डंडों तथा चाकु आदि लेकर उनके घर में घुस आए ओर उनके ऊपर हमला बोल दिया। आरोपियों ने खालिद को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
आरोपियों ने परिवार की महिलाओं तथा बच्चों की भी पीटकर घायल कर दिया। खालिद को फिरोजपुर झिरका के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने अस्पताल में खालिद का बयान दर्ज कर लिया।
जांच अधिकारी धनसिंह ने बताया कि रजाक, मुबारिक, आरिफ तथा शाहजहान को पकड़ने के लिए पुलिस गांव में गई थी, लेकिन आरोपी भाग निकले।