{"_id":"57a838b34f1c1bb661ee4419","slug":"attack-on-old-couple-in-prashant-vihar-delhi-wife-dies-husband-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में बुजुर्ग दंपति पर जानलेवा हमला, बेरहमी से रेता दोनों का गला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली में बुजुर्ग दंपति पर जानलेवा हमला, बेरहमी से रेता दोनों का गला
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 08 Aug 2016 01:19 PM IST
विज्ञापन
Delhi Police
नई दिल्ली के रोहिणी के प्रशांत विहार इलाक़े में एक बुज़ुर्ग दंपति पर बीती रात जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में महिला की मौत हो गई जबकि उनके पति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बुजुर्ग दंपति पर कल रात उस वक्त हमला हुआ जब दोनों घूमने के लिए पार्क में गए थे। रात करीब 9 बजे दोनों पार्क में बेंच पर बैठे थे और बदमाशों ने उनपर कातिलाना हमला कर दिया।
विज्ञापन
अज्ञात हमलावरों ने पीछे से आकर धारदार हथियार महिला का गला रेत दिया जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने बुजुर्ग पर भी ऐसा ही हमला किया और फरार हो गए। दंपति की पहचान कंचना चावला और केआर चावला के रूप में हुई है।
विज्ञापन
हालांकि हमला कि वजह से किया गया इस बात का अभी पता नहीं चल सका है। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और इस मामले की जांच कर रही है।