फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Attack on a young man in faridaba

जमीन के विवाद में रॉड और हथियारों से जानलेवा हमला

Tue, 10 Nov 2015 05:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 10 Nov 2015 05:31 PM IST
विज्ञापन
Attack on a young man in faridaba

विवादित जमीन पर दीवार बनवाने का विरोध कर रहे युवक पर विरोधी पक्ष ने रॉड आदि हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया।

विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह युवक को हमलावरों से छुड़ाया और नाजुक हालत में निजी अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। सेक्टर-28 में रहने वाले दो भाई सतपाल सिंह और परमजीत सिंह का नहर पार वाशिंग प्लांट है। सतपाल सिंह के मुुताबिक उनकी दुकान की  उत्तर दिशा में सार्वजनिक रास्ता है। इस ओर उनका गेट है।

नीरज और मोहित ने उनके गेट के पास लकड़ी का खोखा रखा हुआ है। सोमवार को नीरज और मोहित ने खोखे की जगह दीवार बनवाने के लिए रास्ते पर खुदाई शुरू करवा दी।

दीवार बनने से गेट बंद होने की संभावना पर सतपाल और परमजीत ने खुदाई रुकवा दी। आरोप है कि इस पर नीरज और मोहित ने फोन कर उन्हें बातचीत के लिए बुलाया।

जैसे ही वह मौके पर पहुंचे नीरज, मोहित के अलावा तीन चार अन्य लोगों ने रॉड, फावड़ा आदि से उन पर हमला बोल दिया।

मामले की जांच कर रहे भूपानी थाने के एसएसआई शिव कुमार ने बताया कि फरार हमलावरों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed