{"_id":"716973b7212870275478217e45abf1f1","slug":"atm-loot-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉरपोरेशन बैंक का एटीएम उखाड़कर टैंपो से ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉरपोरेशन बैंक का एटीएम उखाड़कर टैंपो से ले गए चोर
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 19 Feb 2015 07:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के तिमारपुर इलाके में बुधवार देर रात चोरों ने कारपोरेशन बैंक का एटीएम उखाड़कर ले गए। एटीएम में करीब साढ़े सत्तरह लाख रुपये थे। वारदात के दौरान चोरों ने एटीएम के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे पर टेप लगा दिया। लेकिन भीतर मौजूद कैमरे में वारदात को अंजाम देने वाले तीन बदमाश कैद हो गए। बदमाश एटीएम को एक टैंपो पर लादकर ले गए। तिमारपुर थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह पुलिस को वजीरपुर पावर प्लांट के पास स्थित कॉरपोरेशन बैंक का एटीएम को उखाड़कर ले जाने की सूचना मिली। इस एटीएम के बगल में कॉरपोरेशन बैंक स्थित है। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
जांच के बाद पुलिस ने बताया कि वारदात को अंजाम देने से पहले चोर छत के रास्ते आकर एटीएम के गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरा को टेप लगाकर बंद कर दिया। उसके बाद अपने साथ लाए एक टैंपो को एटीएम के सामने लगा दिया।
विज्ञापन
तीन चोर एटीएम के भीतर घुस गए और एटीएम मशीन को उखाड़ लिया और उसे टैंपो में डालकर चले गए।
पुलिस के मुताबिक चोरों की सारी हरकतें एटीएम के भीतर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिला पुलिस उपायुक्त मधुर वर्मा के मुताबिक दो चोरों ने अपने चेहरे को कपड़े से ढक रखा था। जबकि एक चोर का चेहरा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस एटीएम पर गार्ड नहीं रहता है।
बैंक के गार्ड ने सुबह ड्यूटी पर आने के बाद एटीएम का शर्टर खुला हुआ पाया। अंदर जाने पर उसने एटीएम गायब पाया और तुरंत उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी। बैंक अधिकारियों ने पूछताछ में पता चला कि मशीन में 17.47 लाख रुपये थे। पुलिस सीसीटीवी में मिले चोरों के हुलिए के जरिए उनकी पहचान करने की कोशिश में जुट गई है।