{"_id":"5b3f77a54f1c1b93288b4d76","slug":"atm-card-cloning-fraud-by-helping-in-gurugram","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदद के नाम पर एटीएम से उड़ा लिए रुपये, 2 मामले दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदद के नाम पर एटीएम से उड़ा लिए रुपये, 2 मामले दर्ज
ब्यूरो,अमर उजाला,गुरुग्राम
Updated Fri, 06 Jul 2018 07:37 PM IST
विज्ञापन
atm PIN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में एटीएम कार्ड के जरिए धोखाधड़ी करने के मामले बढ़ने लगे हैं। शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर एटीएम के जरिए 1.42 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के दो मामले पुलिस ने दर्ज किए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पालम विहार थाना पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-22 निवासी पूरण चंद ने कहा कि वह सेक्टर-22 मार्केट में 29 जून को आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम से रुपये निकालने गए थे। यहां एक युवक ने उनकी मदद करने का बहाना किया।
विज्ञापन
इस दौरान पूरण ने एटीएम मशीन से 5 हजार रुपये निकाले और चला गया। उनके जाने के बाद उन्हें लगातार मैसेज आए, जिनसे उन्हें पता लगा कि उनके बैंक अकाउंट से करीब 52 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं।
विज्ञापन
उधर सेक्टर-40 थाना पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-45 निवासी राजेश रंजन ने कहा कि 12 अक्तूबर 2017 को अज्ञात व्यक्ति ने उनके एसबीआई कार्ड के जरिए उनके खाते से 90 हजार रुपये निकाल लिए। जब उन्हें इसकी सूचना मिली तो उन्होंने अपने स्तर पर जांच की तो पता लगा कि यह रुपये मोबाइल वॉलेट में स्थानांतरित किए गए हैं।
इस पर पुलिस ने मामले को जांच के लिए साइबर सेल में भेज दिया। जांच मेें मामला सही पाए जाने पर सेक्टर-40 थाना पुलिस ने करीब 8 महीने बाद मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।