{"_id":"66597e980793d37dba06f6ee","slug":"atishi-wrote-a-letter-to-the-central-government-regarding-the-water-problem-in-delhi-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में जल संकट: आतिशी ने केंद्र को लिखा पत्र, यूपी-हरियाणा से दिल्ली को अतिरिक्त पानी दिलवाने की अपील की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में जल संकट: आतिशी ने केंद्र को लिखा पत्र, यूपी-हरियाणा से दिल्ली को अतिरिक्त पानी दिलवाने की अपील की
Fri, 31 May 2024 01:09 PM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 31 May 2024 01:09 PM IST
सार
आतिशी ने दिल्ली में पानी की समस्या को लेकर केंद्रीय जल मंत्री गजेंद्र शेखावत को पत्र लिखा है। अपने पत्र में उन्होंने यूपी-हरियाणा से दिल्ली को अतिरिक्त पानी दिलवाने की अपील की है।
विज्ञापन
आतिशी
- फोटो : x/aap
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के कई हिस्सों में जल संकट एक बड़ा मुद्दा बना हुआ है। दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने शुक्रवार को केंद्र सरकार को पत्र लिखा है। उन्होंने दिल्ली में पानी की समस्या को लेकर केंद्रीय जल मंत्री गजेंद्र शेखावत को पत्र लिखा है। अपने पत्र में उन्होंने यूपी-हरियाणा से दिल्ली को अतिरिक्त पानी दिलवाने की अपील की है। आतिशी ने कहा कि दिल्ली वालों को हीट वेव में ज्यादा पानी की जरूरत है। हरियाणा से कम पानी आ रहा है।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट पहुंची केजरीवाल सरकार
जल संकट से जूझ रही दिल्ली के लिए केजरीवाल सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। दिल्ली सरकार ने सर्वोच्च अदालत में याचिका दाखिल की है। उन्होंने हरियाणा, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश से मानी की मांग की है। उन्होंने कहा कि एक महीने अतिरिक्त पानी दिया जाए। इससे पहले, दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने आरोप लगाते हुए कहा था कि रिकॉर्ड तापमान के बीच हरियाणा सरकार दिल्ली के हिस्से के पानी की कटौती कर रही है।
विज्ञापन
गुरुवार को दिल्ली की मंत्री आतिशी ने वजीराबाद जल उपचार संयंत्र का निरीक्षण किया। अतिशी ने कहा, 'दिल्ली अपनी पूरी पानी की पूर्ति के लिए यमुना नदी पर निर्भर है। दिल्ली की यमुना नदी में वो ही पानी आता है जो हरियाणा से छोड़ा जाता है। आज हम वजीराबाद प्लांट पर हैं। जो यमुना का पानी आता है उससे वजीराबाद, चंद्रावल और ओखला वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को यहां से पानी मिलता है। जब हरियाणा से पानी ही कम आएगा तो वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पानी कहां से लाएगा?
विज्ञापन
आतिशी ने कहा था कि दिल्ली यमुना पर निर्भर है। वजीराबाद वॉटर प्लांट में हम पहुंचे हैं। यहां का पानी लगातार घट रहा है। वजीराबाद, चंद्रवाल और ओखला वोटर ट्रीटमेंट प्लांट में जाता है। लेकिन पानी कम होनो की वजह से प्लांट में पानी ही नहीं पहुंच रहा है। उन्होंने आगे कहा कि हरियाणा दिल्ली को पानी नहीं देगा तो प्लांट कैसे काम करेंगे। हरियाणा को हमने पत्र भी लिखा हुआ है। हरियाणा की मनमानी ने दिल्ली को आपात स्थिति में डाल दिया है। केंद्र की जिम्मेदारी है कि वो हरियाणा को इस तरह की मनमानी नहीं करने दें। ये भ्रम है कि दिल्ली में पानी वाटर पाइपलाइन में लीकेज से बर्बाद होता है। ऐसा बिलकुल भी नहीं है, ये झूठ है कि 30 फीसदी बर्बाद होता है। एलजी को इस वक्त अधिकारियों को निर्देश देना चाहिए।