{"_id":"68a366ec1d1441b6af0bf385","slug":"atishi-wrote-a-letter-to-cm-on-water-shortage-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: पानी की किल्लत पर आतिशी ने सीएम को लिखा पत्र, कहा- कई हिस्सों में नलों से नहीं आ रहा जल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: पानी की किल्लत पर आतिशी ने सीएम को लिखा पत्र, कहा- कई हिस्सों में नलों से नहीं आ रहा जल
Mon, 18 Aug 2025 11:16 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Mon, 18 Aug 2025 11:16 PM IST
सार
आतिशी ने कहा कि कालकाजी, बदरपुर, ओखला, दक्षिण और मध्य दिल्ली सहित कई इलाकों में नलों से पानी पूरी तरह गायब हो चुका है। उन्होंने सवाल किया कि जब मानसून में पानी की यह स्थिति है तो आने वाली गर्मियों में हालात कितने भयावह होंगे।
विज्ञापन
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखकर बढ़ते जल संकट पर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि मानसून के बीच भी दिल्ली के कई हिस्सों में नलों से पानी नहीं आ रहा है, जबकि सड़कों पर जलभराव से लोग परेशान हैं। यह भाजपा सरकार की बदइंतजामी और कुप्रबंधन का सबसे बड़ा सबूत है।
विज्ञापन
आतिशी ने कहा कि कालकाजी, बदरपुर, ओखला, दक्षिण और मध्य दिल्ली सहित कई इलाकों में नलों से पानी पूरी तरह गायब हो चुका है। उन्होंने सवाल किया कि जब मानसून में पानी की यह स्थिति है तो आने वाली गर्मियों में हालात कितने भयावह होंगे। उन्होंने भाजपा की चार इंजन सरकार को हर मोर्चे पर विफल करार देते हुए कहा कि दिल्ली की जनता से किया गया वादा पूरा करने में यह सरकार नाकाम रही है। भारी वर्षा के बावजूद राजधानी में पानी की किल्लत होना चौंकाने वाली बात है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति भाजपा सरकार और दिल्ली जल बोर्ड की तैयारी एवं कार्यक्षमता पर गंभीर सवाल खड़े करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने जल आपूर्ति को दुरुस्त करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
विज्ञापन