फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Atishi attacked Rekha Gupta government over mahila samriddhi yojana

Delhi: '2500 रुपये तो छोड़िए अभी तक योजना का रजिस्ट्रेशन भी शुरू नहीं हुआ', आतिशी का दिल्ली सरकार पर हमला

Sat, 22 Mar 2025 01:04 PM IST
विजय पुंडीर एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 22 Mar 2025 01:04 PM IST
सार

दिल्ली विधानसभा विपक्ष की नेता आतिशी ने महिला समृद्धि योजना को लेकर एक बार फिर रेखा गुप्ता सरकार पर निशाना साधा है।  

विज्ञापन
Atishi attacked Rekha Gupta government over mahila samriddhi yojana
आतिशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में महिला समृद्धि योजना के क्रियान्वयन न होने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। दिल्ली विधानसभा विपक्ष की नेता आतिशी ने महिला समृद्धि योजना को लेकर एक बार फिर रेखा गुप्ता सरकार पर निशाना साधा है।  

विज्ञापन


चुनाव के दौरान भाजपा की ओर से किए गए वादों को पूरा करवाने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी लगातार भाजपा सरकार पर हमलावर है। शनिवार को आम आदमी पार्टी के नेता सड़कों पर उतरे और भाजपा से पूछा कि महिलाओं के खाते में 2500 रुपये कब आएंगे। आतिशी ने कहा कि 8 मार्च आकर चली भी गई, लेकिन रजिस्ट्रेशन भी शुरू नहीं हुआ। मुख्यमंत्री ने मंत्रियों की कमेटी बनाई, लेकिन कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कहा, "चुनाव से पहले PM मोदी ने दिल्ली की महिलाओं से वादा किया था कि 8 मार्च को हर महिला के बैंक अकाउंट में 2500 रुपये आएंगे। लेकिन एक भी पैसा नहीं आया। यह एक जुमला था। 2500 रुपये तो छोड़िए अभी तक योजना का रजिस्ट्रेशन भी शुरू नहीं हुआ।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed