{"_id":"66ed27083dad0ea629014e98","slug":"atishi-attacked-bjp-regarding-electricity-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: 'जो स्थिति आज हम यूपी में देख रहे हैं, वही दिल्ली में भी होगी', बिजली को लेकर आतिशी का BJP पर वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: 'जो स्थिति आज हम यूपी में देख रहे हैं, वही दिल्ली में भी होगी', बिजली को लेकर आतिशी का BJP पर वार
Fri, 20 Sep 2024 01:11 PM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 20 Sep 2024 01:11 PM IST
सार
आतिशी ने कहा कि भाजपा का बिजली का मॉडल है- 'लंबे बिजली कट और महंगी बिजली', इसीलिए दिल्ली की जनता के लिए बहुत जरूरी है कि वो अरविंद केजरीवाल को दोबारा चुनकर दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाए, वरना जो स्थिति आज हम उत्तर प्रदेश में देख रहे हैं, वही स्थिति दिल्ली में भी होगी।
विज्ञापन
आतिशी
- फोटो : X/AAP
विस्तार
दिल्ली की मनोनीत मुख्यमंत्री आतिशी ने बिजली को लेकर भाजपा पर बोला हमला है। आतिशी ने कहा कि भाजपा ने उत्तर प्रदेश में 1 किलोवाट कनेक्शन के दाम 250% और 5 किलोवाट कनेक्शन के दाम 118% बढ़ा दिए हैं। ये वही उत्तर प्रदेश सरकार है जिसने गर्मियों में 8 घंटे बिजली कटौती की थी।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा का बिजली का मॉडल है- 'लंबे बिजली कट और महंगी बिजली', इसीलिए दिल्ली की जनता के लिए बहुत जरूरी है कि वो अरविंद केजरीवाल को दोबारा चुनकर दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाए, वरना जो स्थिति आज हम उत्तर प्रदेश में देख रहे हैं, वही स्थिति दिल्ली में भी होगी। मैं आज दिल्ली वालों से कहना चाहती हूं कि जब फरवरी में चुनाव होंगे तब आम आदमी पार्टी की सरकार बनाकर अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री बनाएं तभी दिल्ली में 24 घंटे बिजली और सबसे सस्ती बिजली आएगी। आने वाले 4 महीने में जब तक मेरे पास मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी है, मैं दिल्ली की जनता की सुरक्षा करने की पूरी कोशिश करूंगी।
विज्ञापन
आतिशी ने कहा कि भाजपा की उत्तर प्रदेश सरकार ने बिजली कनेक्शन के दाम बढ़ा दिए हैं। पहले 1 किलोवाट के कनेक्शन के लिए जहां 1200 रुपए दिए जाते थे, अब उसके लिए 3000 रुपए देने होंगे। वहीं, 5 किलोवाट के कनेक्शन के लिए 7967 रुपए देने होते थे, अब इसी कनेक्शन के लिए 17365 रुपए देने होंगे। यूपी के लोगों को इतनी महंगी बिजली मिलती है, लेकिन इसके बावजूद इस साल गर्मियों में उन्हें 8-8 घंटे के पावर कट झेलने पड़े। इसलिए, दिल्ली के लोगों को एक बार फिर अरविंद केजरीवाल को चुनकर मुख्यमंत्री बनाना है, ताकि दिल्लीवाले 24 घंटे और सबसे सस्ती बिजली की सुविधा का लाभ ले सकें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दिल्ली में 37 लाख परिवारों का बिजली बिल जीरो आता है। 15 लाख परिवारों को बिजली आधे दाम पर मिलती है। अगर इसे बीजेपी शासित अन्य राज्यों से तुलना करें, तो दिल्ली में सबसे सस्ती बिजली मिलती है। दिल्ली में 400 यूनिट बिजली का बिल 980 रुपए आता है। वहीं, गुजरात के अहमदाबाद में 2044 रुपए, हरियाणा के गुरुग्राम में 2300 रुपए, उत्तर प्रदेश में 2900 रुपए, मध्य प्रदेश में 3800 रुपए और महाराष्ट्र में 4460 रुपए बिजली का बिल आता है। अब जब दिल्ली में विधानसभा चुनाव हों, तो सभी दिल्लीवाले एक बार फिर से आम आदमी पार्टी की सरकार और अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री बनाएं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन