फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Athlete Deepa Malik waiting for government job after two years

पैरा एथलीट दीपा को दो साल से नौकरी का इंतजार, अब पीएम से लगाई गुहार

Wed, 14 Nov 2018 09:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Wed, 14 Nov 2018 09:18 AM IST
विज्ञापन
Athlete Deepa Malik waiting for government job after two years
दीपा मलिक
रियो पैरालंपिक-2016 और एशियाड में शानदार प्रदर्शन कर देश को मेडल दिलाने वाली अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट दीपा मलिक दो साल बाद भी सरकारी नौकरी का इंतजार है। 
विज्ञापन


उन्होंने हरियाणा सरकार की ओर से नई खेल नीति के अंतर्गत 50 खिलाड़ियों को एचपीएस/एचसीएस समेत ग्रुप-ए, बी, सी और डी पदों पर नौकरी के लिए आवेदनों की मंजूरी होने के बाद मुख्य सचिव की ओर से बनी संशय की स्थिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाई है।
विज्ञापन

      
दीपा ( 49) ने शनिवार को ट्विटर के माध्यम से पीएमओ, खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ समेत सीएम मनोहर लाल खट्टर, खेल मंत्री अनिल विज और अशोक खेमका को ट्वीट किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुग्राम निवासी दीपा ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि हरियाणा सरकार की ओर से ओलंपिक में मेडल जीतने के बाद सरकारी नौकरी की खेल नीति के बावजूद उन्हें दो साल से इंतजार ही कराया जा रहा है। 
 

सरकार की ओर से नई खेल नीति लागू करने के बाद दीपा मलिक, साक्षी मलिक, मंजीत चहल समेत 50 खिलाड़ियों को पदों के लिए फाइनल मंजूरी संबंधी फाइल मुख्य सचिव के पास भेजी गई थी। 
     
बताया जाता है कि मुख्य सचिव डीएस ढेसी की ओर से खेल विभाग को फाइल लौटाते हुए निर्देश दिए गए हैं कि पहले खिलाड़ियों की काउंसलिंग कर उनसे उनकी मर्जी पूछी जाए। यानी वे कौन सा पद या विभाग चाहते हैं, इस बारे में पूछें उसके बाद ही बात आगे बढ़ेगी।

दीपा ने कहा कि पॉलिसी के तहत 50 साल की उम्र तक सरकारी नौकरी का प्रावधान रखा गया है। मुझे दो सालों से इंतजार करवाया जा रहा है। एक साल और पूरा हो गया तो वह इस दायरे से ही बाहर हो जाएंगी। 

उन्होंने इस संबंध में पीएमओ और खेल मंत्री को ट्वीट कर हरियाणा सरकार से हस्तक्षेप करने की मांग की है। बकौल दीपा, इस संबंध में जल्द मुख्य सचिव से मुलाकात कर अपनी मांग भी रखूंगी।   

कम नहीं हैं उपलब्धियां     
दीपा देश को पहली बार सिल्वर मेडल जिताने वाली पैरा एथलीट हैं। हाल में जकार्ता में संपन्न हुए पैरा एशियाड में नए एशियन रिकॉर्ड के साथ उन्होंने देश के लिए दो कांस्य पदक जीते। उन्हें 2012 में अर्जुन अवार्ड और 2017 में पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed