फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Atali riot victim arrived Rajnath's home

राजनाथ के घर पहुंचे अटाली दंगा पीड़ित, लेकिन नहीं मिले गृहमंत्री

Sat, 04 Jul 2015 08:41 AM IST
Updated Sat, 04 Jul 2015 08:41 AM IST
विज्ञापन
Atali riot victim arrived Rajnath's home

बल्लभगढ़ के अटाली गांव के दंगा पीड़ित शुक्रवार को गृहमंत्री राजनाथ सिंह के अकबर रोड स्थित आवास पर पहुंचे। दंगा पीड़ितों की कोशिश गृहमंत्री को अपनी फरियाद सुनाने की थी, मगर वह नहीं मिले।

विज्ञापन


पुलिस ने सभी लोगों को बस में बैठाकर जंतर मंतर पर छोड़ दिया। धार्मिक स्थल निर्माण को लेकर उठे विवाद पर हुई हिंसा के बाद अटाली गांव से संप्रदाय विशेष के करीब 70 परिवारों ने इलाका छोड़ दिया।
विज्ञापन


बल्लभगढ़ से चलकर कई लोग शुक्रवार दोपहर को अकबर रोड स्थित गृहमंत्री के आवास पर पहुंचे। दंगा पीड़ित गृहमंत्री से मिलना चाहते थे मगर पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों की वजह से राजनाथ नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस में बिठाकर जंतर-मंतर छोड़ आई पुलिस

Atali riot victim arrived Rajnath's home

दूसरी तरफ हाई प्रोफाइल सुरक्षा जोन में भारी संख्या में लोगों के इकट्ठा होने से पुलिस हरकत में आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को समझा-बुझाकर बस में बैठाया।


इसके बाद इन्हें जंतर मंतर पर लाकर छोड़ दिया। साथ ही नसीहत भी दी कि जंतर मंतर पर बैठकर वह अपनी आवाज उठा सकते हैं। अटाली से दिल्ली पहुंचे निजाम अहमद ने बताया कि हम अपनी बात गृहमंत्री के सामने रखना चाहते थे।

इस दौरान उन्हें बताया जाता है कि किस तरह से अटाली गांव में उनके साथ नाइंसाफी हुई है। लेकिन पुलिस ने उन्हें इसकी इजाजत नहीं दी। यहां तक कि हमारी अर्जी भी गृहमंत्री तक नहीं पहुंचाई। हम सभी गांववासी काफी डरे हुए हैं। बगैर सुरक्षा को ठोस आश्वासन मिले जंतर मंतर से नहीं हटेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed