{"_id":"570f86714f1c1b5f224a6ab8","slug":"asthami-vrat-celebrated-in-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"अष्टमी पर महागौरी पूजन कर भक्तों ने पूर्ण किया व्रत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अष्टमी पर महागौरी पूजन कर भक्तों ने पूर्ण किया व्रत
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 15 Apr 2016 09:00 AM IST
सार
- शीतला माता मंदिर में नवरात्र की अष्टमी पर उमड़ी श्रद्धा
- घरों और मंदिरों हुआ विधि-विधान से हवन-यज्ञ
- महागौरी की पूजा-अर्चना के साथ भक्तों ने किया दान-पूण्य
- कंजिकाओं को भी जिमाने के साथ-साथ दिया गया दान
- वातावरण में गूंजता रहा जै माता दी का जयघोष
विज्ञापन
नवरात्र कलश पूजन
- फोटो : rakesh jha
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साइबर सिटी में इस चैत्र नवरात्र को माता की भक्ति का अद्भुत वातावरण दिखा। सुबह चार बजे से ही हर तरफ जै माता दी, जै माता दी की गूंज सुनाई दे रही। मंदिरों से लेकर घरों तक में भक्तों का सैलाब उमड़ आया। शीतला माता मंदिर में शाम पांच बजे तक ढाई लाख से अधिक भक्तों ने माता के दर्शन कर लिए थे।
विज्ञापन
यहां हवन और यज्ञ का भी लगातार आयोजन चलता रहा। वहीं शहर के अन्य मंदिरों में भी इसी प्रकार का माहौल रहा। लोगों ने घरों और मंदिरों में कन्या पूजन किया। भक्तों ने अपने सामथ्र्य के अनुसार कन्याओं और गरीबों को दान दिया।
विज्ञापन
बड़ी संख्या में ऐसे भक्ति हैं जो शुक्रवार को नवमीं पर कंजिकाओं को जिमाने के बाद व्रत का पारण करेंगे। शहर के 20 से अधिक मंदिरों में हजारों व्रतधारियों ने माता महागौरी की उपासना के साथ अपना व्रत पूर्ण किया। अष्टमी के अवसर पर घरों में भी विधि-विधान और श्रद्धाभाव से हवन-यज्ञ हुआ।
विज्ञापन
पुरुष, महिला, युवा और बुजुर्ग सभी माता की भक्ति में पूरी तरह से रमे रहे। आचार्य इंदू प्रकाश का कहना है कि गुडग़ांव एक विलक्षण शहर है यहां आधुनिकता और आध्यात्म का सुंदर समन्वय है।
शीतला माता मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों को कई घंटे तक पंक्ति में खड़ा रहना पड़ा। दूर-दराज से आए भक्तों के साथ-साथ स्थानीय भक्तों की भारी भीड़ रही। श्री शीतला माता श्राइन बोर्ड के सदस्य पंडित अमरचंद भारद्वाज ने बताया कि अष्टमी के दिन शीताल माता मंदिर में माता के दर्शन भक्तों की ऐसी भीड़ कभी देखने को नहीं मिला था।
इस मौके पर मुंडन कराने वालों का भी तांता लगा रहा। सैकड़ों लोग इसके लिए वेटिंग में चल रहे हैं। वहीं सिद्धेश्वर, घंटेश्वर और माता चिंतपूर्णी मंदिर में भी भक्तों का सुबह से ही तांता लगा रहा।
डित संतोष कुमार बताते हैं कि अष्टमी के दिन माता महागौरी की उपासना काफी फलदाई होती है। यह सौभाग्य, धन-संपदा और सौदर्य की देवी हैं। इनकी उपासना से विवाहित महिलाओं को अखंड सौभाग्य का वर प्राप्त होता है।
दर्जनों स्थान पर भंडारे का आयोजन...
नवरात्र की अष्टमी के दिन शहर के विभिन्न स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। सेक्टर-15, सेक्टर-5, सेक्टर-4, पालम विहार, गुरुद्धारा रोड, सिविल लाइन, सेक्टर-38 और सेक्टर-39 में कई स्थानों पर भंडारे लगे थे। जिन पर सुबह से ही प्रसाद ग्रहण करने वालों की लाइन लगी रही।
भक्ति के आगे जाम फीका...
शीतला माता मंदिर रोड पर जाम कोई नई बात नहीं है मगर नवरात्र की अष्टमी पर इसका असर काफी ज्यादा दिखा। इसके बावजूद श्रद्धालुओं के भक्ति भावना पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। तेज धूम में वह सड़क को किसी न किसी प्रकार से पार कर रहे थे।