{"_id":"4edc03441dc9bd36c38efea1179e50e6","slug":"assembly-elections-in-haryana-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"हो जाइए तैयार, फिर होने वाले हैं चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हो जाइए तैयार, फिर होने वाले हैं चुनाव
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 16 Jul 2014 07:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भले ही विधानसभा चुनाव की तारीख अभी घोषित न हुई हो। लेकिन प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। जिला उपायुक्त ने सभी विभागों से उनके कर्मचारियों की सूची मांगी है। ताकि चुनाव ड्यूटी के लिए बेहतर तरीके से काम किया जा सके। बैंकों से भी कर्मचारियों की लिस्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
प्रशासन को लोकसभा चुनाव के दौरान कर्मचारियों की चुनाव ड्यूटी लगाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। क्योंकि अधिकतर कर्मचारी चुनावी ड्यूटी से बचने के लिए तरह-तरह के बहाने बना रहे थे।
विज्ञापन
इसलिए प्रशासन पहले से ही सभी को विधानसभा चुनाव ड्यूटी के लिए अवगत कराना चाहता है। ताकि समय आने पर कर्मचारी तैयार रहे। सितंबर-अक्तूबर तक विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। इसके अलावा नई वोटर लिस्ट भी तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
जिला सूचना एवं तकनीकी अधिकारी विपिन गुप्ता ने बताया कि चुनाव के समय प्रबंधन काफी मुश्किल हो जाता है। जो भी विभागीय अधिकारी चुनाव ड्यूटी से बचने का प्रयास करेगा। उस पर कार्रवाई की जाएगी।