{"_id":"6a4febc938e344ca6e0bef07","slug":"assault-and-ruckus-outside-liquor-shop-seven-youths-arrested-delhi-ncr-news-c-24-1-pal1008-125841-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: शराब ठेके के बाहर मारपीट व हंगामा, सात युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: शराब ठेके के बाहर मारपीट व हंगामा, सात युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। क्षेत्र के
बाबरी मोड़ स्थित शराब ठेके के बाहर मारपीट और हंगामा करने के आरोप में पुलिस ने सात युवकों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। होडल थाना कार्यवाहक प्रभारी सुदेश कुमार ने बताया कि सिपाही जितेंद्र अपनी टीम के साथ बाबरी मोड़ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान शराब ठेके के बाहर कुछ युवक आपस में गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर रहे थे। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उन्हें शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद सभी को हिरासत में लेकर थाने लाया गया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान गौड़ोता चौक निवासी अजय, बंचारी पछा पट्टी निवासी पवन और अजय, रावत भवन के पास निवासी कृष्ण और गोपालगढ़ मित्रोल निवासी कुलदीप, राहुल और साहिल के रूप में हुई। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।