फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Assault among Afghan-Nigerian students in noida.

विदेशी छात्रों में मारपीट, दूतावास पहुंचा मामला

Mon, 17 Nov 2014 10:10 AM IST
Updated Mon, 17 Nov 2014 10:10 AM IST
विज्ञापन
Assault among Afghan-Nigerian students in noida.

शहर के एक निजी यूनिवर्सिटी में अफगानी और नाइजीरियाई छात्रों के बीच शनिवार को हुई जमकर मारपीट के मामले में यूनिवर्सिटी प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


देर रात दोनो देशों के दूतावास को इसके बारे में जानकारी दे दी गई। सोमवार को कार्रवाई के तहत दोनों दूतावास को शिकायती चिट्ठी भेजने को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी प्रशासन ने पांच सदस्यीय कमेटी को जांच का जिम्मा सौंपा है, जो एक सप्ताह के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट तैयार कर सौंपेगी। शनिवार को फुटबॉल मैच में हार-जीत के बाद हुई नोक-झोंक समेत अन्य कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूतावास के अधिकारी भी पहुंचे

Assault among Afghan-Nigerian students in noida.

देर रात यूनिवर्सिटी की ओर से इसकी सूचना दिल्ली स्थित अफगानिस्तान और नाइजीरिया दूतावास को दे दी गई थी।

रात एक बजे अफगानिस्तान दूतावास के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली, जबकि नाइजीरियन दूतावास के अधिकारियों ने फोन कर पूरे मामले की जानकारी प्राप्त की।

दोनों देशों के  अधिकारियों ने अपने-अपने देश के छात्रों को भविष्य में ऐसा न करने की चेतावनी दी है। यूनिवर्सिटी में अफगानिस्तान के 50 और साउथ अफ्रीका-नाइजीरिया के 150 छात्र हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed