फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Asita Palash Festival begins in the lap of nature

Delhi NCR News: यमुना तट पर प्रकृति की गोद में असिता पलााश महोत्सव का आगाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
यमुना किनारे नया साइकिल ट्रैक खुला, एलजी वीके सक्सेना ने किया उद्घाटन
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। यमुना के पूर्वी तट पर प्रकृति की गोद में असिता पलाश महोत्सव शनिवार से शुरू हो गया है। उद्घाटन उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने किया। इस मौके पर यमुना किनारे बना नया साइकिल ट्रैक भी खोला गया, जिसे पर्यावरण के अनुकूल तैयार किया गया है। डीडीए के उपाध्यक्ष एन. सरवण कुमार और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

महोत्सव का ये अंतिम और सबसे बड़ा चरण है। इसमें 21 से 23 फरवरी तक फूलों, बाग और उपवन का उत्सव चल रहा है। इससे पहले 14 से 16 फरवरी तक बांसेरा (बिरसा मुंडा चौक), अशोका गार्डन (अशोक विहार), लाला हरदयाल पार्क (जसोला) और स्मृति वन (नरेला) में कार्यक्रम ऐसे ही उत्सव हुए थे, जिनमें लोगों की अच्छी भागीदारी रही। उपराज्यपाल ने कहा कि असिता का जो इलाका पहले उपेक्षित था, वह आज एक खूबसूरत हरित स्थल में बदल चुका है। इसमें बड़े पैमाने पर मौसमी फूल लगे हैं। इससे शहर के बीच सौंदर्य दिख रहा है। यहां आकर लोगों का प्रकृति से जुड़ाव बढ़ेगा।
विज्ञापन



ट्यूलिप बने महोत्सव की खास पहचान
पहले ट्यूलिप लुटियंस क्षेत्र तक सीमित थे, लेकिन अब इन्हें शहर के अलग-अलग सार्वजनिक पार्कों में लगाया गया है। डीडीए ने इस साल दिल्ली में करीब दो लाख ट्यूलिप लगाए हैं। इनमें शिवाजी मार्ग स्थित डीडीए ग्रीन, अशोक विहार फेज-4, पीतमपुरा, रोहिणी सेक्टर-10 और 11, पटेल नगर, राजेंद्र नगर, जनकपुरी, शालीमार बाग और नरेला के स्मृति वन जैसे स्थान शामिल हैं। ट्यूलिप के पौधे डीडीए की विभिन्न नर्सरियों और कुछ पार्कों में बिक्री के लिए भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फूलों की खूबसूरती और कलाकारी दोनों
सस्ते टिकट लेकर महोत्सव में फूलों की प्रदर्शनी, थीम आधारित सजावट, सांस्कृतिक कार्यक्रम, फूड स्टॉल और कई आकर्षक गतिविधियों को देखा जा सकता है। यहां फ्लोरल ज्वेलरी मेकिंग, रंगोली, फैशन वॉक, पेंटिंग और फोटोग्राफी प्रतियोगिताएं, पॉटरी वर्कशॉप और परिवारों के लिए मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article