{"_id":"682b2881686fc40c4b046485","slug":"asi-in-delhi-shot-himself-with-official-pistol-at-his-residence-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: एएसआई ने अपने आवास पर सरकारी पिस्तौल से खुद को मारी गोली, पत्नी को खून से लथपथ मिला; अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: एएसआई ने अपने आवास पर सरकारी पिस्तौल से खुद को मारी गोली, पत्नी को खून से लथपथ मिला; अस्पताल में भर्ती
Mon, 19 May 2025 06:18 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 19 May 2025 06:18 PM IST
सार
दिल्ली में एक एएसआई ने अपने आवास पर सरकारी पिस्तौल से खुद को गोली मार ली, जिससे वह घायल हो गया। उसकी पत्नी ने उसे खून से लथपथ पाया, जिसके बाद उसे लाल बहादुर शास्त्री (एलबीएस) अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली पुलिस के एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) ने सोमवार सुबह पूर्वी दिल्ली के जीडी कॉलोनी स्थित अपने आवास पर कथित तौर पर सरकारी पिस्तौल से खुद को गोली मार ली, जिससे वह घायल हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि घायल की पहचान एएसआई ललित सिरोही के रूप में हुई है और वह उस्मानपुर थाने में तैनात था। उसकी पत्नी ने उसे खून से लथपथ पाया, जिसके बाद उसे लाल बहादुर शास्त्री (एलबीएस) अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सिरोही अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ जीडी कॉलोनी के फ्लैट नंबर 21 में किराये पर रह रहा था। उसकी पत्नी सुबह बच्चों को स्कूल छोड़ने गई थी। घर लौटने पर उसने सिरोही को घायल अवस्था में खून से लथपथ पाया और पास में एक पिस्तौल रखी थी। अधिकारी ने बताया कि जिस कमरे में घटना हुई, वह बंद पाया गया और अभी उसकी जांच नहीं की गई है।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि माना जा रहा है कि जो हथियार था वो सरकारी पिस्तौल है, लेकिन फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच से सामने आया है कि एएसआई सिरोही पिछले कम से कम दो-तीन वर्षों से अवसाद से पीड़ित थे। उन्होंने बताया कि घटनास्थल की फॉरेंसिक जांच के बाद ही आगे की जानकारी सामने आ सकेगी।
विज्ञापन