फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ashutosh defended Sandeep kumar, gave example of Nehru and gandhi

आशुतोष ने किया संदीप का बचाव, लिखा- नेहरू के साथ एडविना की खूब होती है चर्चा

Fri, 02 Sep 2016 09:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 02 Sep 2016 09:44 PM IST
विज्ञापन
Ashutosh defended Sandeep kumar, gave example of Nehru and gandhi
आशुतोष

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बेशक सेक्स सीडी कांड में फंसे दिल्ली के पूर्व मंत्री संदीप कुमार को तालाब की गंदी मछली करार देते हुए उनकी हरकत को शर्मनाक बताया है, लेकिन पार्टी लाइन से हटते हुए आप  वरिष्ठ नेता आशुतोष ने संदीप कुमार का कुछ हद तक बचाव किया है। 

विज्ञापन


इसके लिए आशुतोष ने बाकायदा एक ब्लॉग तक लिखा है। जिसमें उन्होंने संदीप के प्रकरण की तुलना महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, अटल बिहारी वाजपेयी व जार्ज फर्नांडीज तक के संबंधों से की है। 
विज्ञापन


अपने ब्लॉग में आशुतोष ने माना है कि सेक्स वीडियो से पार्टी को भारी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा है। पार्टी ने संदीप को कैबिनेट से निकालने में भी देरी नहीं की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, उनका यह भी कहना है कि इतिहास ऐसे उदाहरणों से भरा पड़ा है जहां हमारे नायकों और नेताओं ने सामाजिक बंधनों से बेपरवाह होकर अपनी इच्छाओं की पूर्ति की। 

पंडित जवाहर लाल नेहरू के साथ एडविना माउंटबेटेन के संबंध के किस्से कहे-सुने जाते हैं। लेकिन इससे उनका सियासी कॅरियर बर्बाद नहीं हुआ। उनके संबंधों की चर्चा खूब होती है। 

'महात्मा गांधी बाद के दिनों में अपनी दो भतीजियों के साथ सोते थे'

Ashutosh defended Sandeep kumar, gave example of Nehru and gandhi
संदीप कुमार

यह सारी दुनिया को पता था। एडविना के साथ पंडित नेहरू को लगाव आखिरी सांस तक बना रहा। क्या वो पाप था? आशुतोष आगे लिखते हैं, इतिहास गवाह है कि 1910 में कांग्रेस के बड़े नेता सरला चौधरी से महात्मा गांधी के रिश्तों को लेकर चिंतित थे। 

सरला चौधरी रवींद्र नाथ टैगोर की दूर की रिश्तेदार थीं। महात्मा गांधी ने खुद स्वीकारा था कि सरला उनकी आध्यात्मिक पत्नी थीं। कस्तूरबा गांधी इससे बेहद आहत थीं। 

इस मामले में सी. राजगोपालचारी और दूसरे वरिष्ठ नेताओं को दखल देनी पड़ी। इन लोगों ने गांधीजी को सरला से दूरी बनाने के लिए समझाया बुझाया। ब्रह्मचर्य से अपने प्रयोग के लिए महात्मा गांधी बाद के दिनों में अपनी दो भतीजियों के साथ सोते थे। नेहरू ने उन्हें समझाया कि ऐसा न करें वरना देश उनके खिलाफ हो जाएगा, मगर गांधी नहीं माने।

आशुतोष ने अपने लेख में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, समाजवादी नेता राम मनोहर लोहिया, जार्ज फर्नांडीज, चीनी नेता माओ के महिला सहयोगियों के साथ के रिश्तों का जिक्र किया है। और इन नेताओं की खुशनसीबी बताई है कि उनके समय में टीवी चैनल नहीं थे। कोई स्टिंग नहीं होता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed