फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ashu Khan went to Jamia Nagar with crowd from Shaheen bagh, court again sent for two days remand

शाहीन बाग से भीड़ के साथ जामिया नगर गया था आशु खान, कोर्ट ने फिर से दो दिन के रिमांड पर भेजा

Mon, 06 Apr 2020 10:54 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Mon, 06 Apr 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Ashu Khan went to Jamia Nagar with crowd from Shaheen bagh, court again sent for two days remand
जामिया बवाल - फोटो : अमर उजाला

जामिया नगर हिंसा मामले में गिरफ्तार स्थानीय नेता आशु खान शाहीन बाग से भीड़ के साथ जामिया नगर में हिंसा वाली जगह पर गया था। अपराध शाखा के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 15 दिसंबर को आशु खान शाहीन बाग में भाषण दे रहा था। इनके साथ आम आदमी पार्टी का विधायक भी मौजूद था।

विज्ञापन


आरोप है कि आशु खान ने भड़काऊ भाषण दिए थे। इस दौरान इन लोगों को जानकारी मिली थी कि जामिया नगर में भीड़ एकत्रित हो रही है और वह मथुरा रोड की ओर बढ़ रही है। पुलिस ने भीड़ को बैरिकेड्स लगाकर सूर्या होटल के पास रोका हुआ है। जांच में ये बात सामने आई है कि इस दौरान शाहीन बाग ये भीड़ को जामिया नगर जाने के लिए कहा गया।
विज्ञापन


अपराध शाखा ने दो दिन का पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद आशु खान को सोमवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे फिर से दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मौके से मिले सीसीटीवी फुटेज को दिखाकर आशु खान से अन्य आरोपियों की पहचान करानी है। हालांकि, आशु खान को पांच-छह वीडियो दिखाकर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की। आशु ने किसी भी आरोपी को पहचानने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आशु पूछताछ में सहयोग कर रहा है, मगर सीसीटीवी फुटेज देखकर वह किसी आरोपी की पहचान नहीं कर रहा है। पुलिस जांच में ये बात आशु खान जब शाहीन बाग से जामिया नगर आया था तो उसके साथ काफी लोग थे। पुलिस इस बात की पता लगा रही है कि वह लोग कौन थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed