फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ashram Flyover Closed Ashram Flyover Diversion Plan Route Diversion

Ashram Flyover Closed: इस ओर यात्रा से पहले जान लें डायवर्जन प्लान, नहीं तो घंटों जाम में पड़ेगा जूझना

Sun, 01 Jan 2023 10:17 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 01 Jan 2023 10:17 PM IST
सार

आश्रम फ्लाईओवर के बंद होने से पूर्वी दिल्ली, नोएडा, दक्षिणी दिल्ली और आईजीआई एयरपोर्ट के बीच यातायात प्रभावित होगा। यहां से रोजाना तीन-चार लाख वाहन गुजरते हैं। फ्लाईओवर बंद हो जाने के बाद बारापुला, कालिंदी कुंज, मथुरा रोड और आइटीओ पर यातायात बढ़ जाएगा।

विज्ञापन
Ashram Flyover Closed Ashram Flyover Diversion Plan Route Diversion
दिल्ली में लगा जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आश्रम चौक के फ्लाईओवर को 45 दिन के लिए रविवार देर शाम बंद कर दिया गया। इस वजह से शाम को जाम लग गया। इस संबंध में यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। दरअसल, आश्रम फ्लाईओवर के बंद होने से पूर्वी दिल्ली, नोएडा, दक्षिणी दिल्ली और आईजीआई एयरपोर्ट के बीच यातायात प्रभावित होगा। यहां से रोजाना तीन-चार लाख वाहन गुजरते हैं। फ्लाईओवर बंद हो जाने के बाद बारापुला, कालिंदी कुंज, मथुरा रोड और आइटीओ पर यातायात बढ़ जाएगा। पीडब्ल्यूडी आश्रम फ्लाईओवर के विस्तार और इसे डीएनडी से जोड़ने के लिए नया फ्लाईओवर बनाया जा रहा है।

विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी ने कहा है कि सीवी रमन मार्ग पर आश्रम एक्सटेंशन फ्लाईओवर के नीचे लाल बत्ती लगाने के काम के देरी से होने के कारण फ्लाईओवर को सुबह के बजाय शाम को बंद किया। नए व पुराने फ्लाईओवरों को जोड़ने के लिए नए साल के पहले दिन से शुरू हुआ कार्य फरवरी के दूसरे सप्ताह तक पूरा होने की उम्मीद है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवधि के दौरान वाहन चालक बदरपुर से रिंग रोड और सराय काले खां जाने के लिए माता मंदिर मार्ग का उपयोग करेंगे। वहीं वाहन चालकों को बदरपुर, सरिता विहार, जामिया से कैप्टन गौर मार्ग, लाजपत नगर और एम्स जाने के लिए यू-टर्न का उपयोग कराना होगा। जबकि वाहन चालक चिराग दिल्ली और आईआईटी से नोएडा जाने के लिए रिंग रोड का उपयोग करें। 

विज्ञापन

इसी तरह अक्षरधाम और नोएडा से एम्स और धौलाकुआं जाने के लिए भैरो रोड, मथुरा रोड-सराय काले खां से होकर जाना होगा है। एम्स और नई दिल्ली से रिंग रोड और मथुरा रोड जाने के लिए लोदी रोड, लाला लाजपत राय मार्ग और एम्स और चिराग दिल्ली से नोएडा और एनएच-24 जाने के लिए लाला लाजपत राय मार्ग का उपयोग करना पड़ेगा। एम्स, मूलचंद और लाला लाजपत राय मार्ग से मथुरा रोड, सरिता विहार और बदरपुर जाने के लिए कैप्टन गौर मार्ग का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed