फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ashok Singhal's health deteriorated again,he is not conscious

अशोक सिंघल की तबीयत फिर बिगड़ी, नहीं है होश

Tue, 17 Nov 2015 02:33 PM IST
Updated Tue, 17 Nov 2015 02:33 PM IST
विज्ञापन
Ashok Singhal's health deteriorated again,he is not conscious

मेदांता अस्पताल में भर्ती विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के संरक्षक अशोक सिंहल की हालत सोमवार को बिगड़ गई। उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया है। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एके दूबे द्वारा दोपहर करीब तीन बजे मेडिकल बुलेटिन जारी कर इसकी पुष्टि की गई है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सिंहल को दाहिने फेफड़े में निमोनिया है। ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है।  89 वर्षीय सिंहल पर डॉक्टरों की निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


न्यूरो, हृदय रोग विशेषज्ञ, श्वास संबंधी विशेषज्ञ समेत आठ विभागों के डॉक्टर हर घंटे चेकअप कर रहे हैं। अभी वो अचेत अवस्था में हैं। कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा शरीर में अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया है

Ashok Singhal's health deteriorated again,he is not conscious

वहीं, करीब 3.15 बजे बाबा रामदेव अस्पताल पहुंचे, लेकिन उनकी सिंहल से मुलाकात नहीं हो पाई। उन्होंने यहां करीब 35 मिनट बिताया।

अस्पताल से निकलने के बाद स्वास्थ्य कामना करते हुए उन्होंने कहा कि डॉक्टरों ने बताया कि उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया है। वह होश में नहीं हैं।

एंटी टेररिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष एमएस बिट्ठा ने कहा कि देश को सिंहल की जरूरत है। इसके अलावा विहिप के कई पदाधिकारी भी अस्पताल पहुंचे।

प्रधानमंत्री के आने की संभावना बढ़ी

Ashok Singhal's health deteriorated again,he is not conscious

दूसरी ओर, सिंहल की हालत बिगड़ने के बाद प्रधानमंत्री के आने की संभावना जताई जा रही है। सोमवार को एसपीजी की एक टीम ने अस्पताल का निरीक्षण किया है। स्थानीय पुलिस और प्रशासन को भी अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है।


सूत्रों की मानें तो अशोक सिंहल के स्वास्थ्य पर केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी भी नजर बनाए हुए हैं। एक अधिकारी ने फोन कर सिंहल के स्वास्थ्य संबंधी रिपोर्ट के बारे में जाना है।

बता दें कि सोमवार को सुबह से ही पेशे से डॉक्टर और विहिप के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया भी चार घंटे से अधिक समय अस्पताल में बिताए। डॉक्टरों से बातचीत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed