फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ashok Nagar roads become a problem, people are troubled by dust and mud.

Delhi NCR News: अशोक नगर की सड़कें बनीं मुसीबत, धूल-कीचड़ से त्रस्त लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 07:41 PM IST
विज्ञापन
- वर्षों से पक्की सड़क का इंतजार, बारिश में गलियां बनती हैं तालाब, आपात सेवाओं की आवाजाही भी प्रभावित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पूर्वी दिल्ली। यमुनापार का अशोक नगर आज भी बदहाल सड़कों की समस्या से जूझ रहा है। क्षेत्र की अधिकांश गलियां कच्ची हैं और जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों से पक्की सड़क की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक हालात नहीं बदले हैं। गर्मियों में सड़क पर उड़ने वाली धूल लोगों की परेशानी बढ़ा रही है, जबकि कई जगह सीवर का पानी जमा रहने से संक्रमण और बीमारियों का खतरा बना रहता है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि विकास के दावों के बावजूद क्षेत्र को बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल सकी हैं। बारिश के मौसम में स्थिति और गंभीर हो जाती है। गलियां जलभराव के कारण तालाब जैसी दिखाई देती हैं। पानी उतरने के बाद कीचड़ और गंदगी लोगों के लिए बड़ी समस्या बन जाती है। स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को रोजाना मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों के अनुसार खराब सड़कों के कारण वाहन चालकों को भारी दिक्कत होती है। गड्ढों से भरे रास्तों पर दोपहिया और चारपहिया वाहन हिचकोले खाते हुए गुजरते हैं। कई बार आपात स्थिति में एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को भी पहुंचने में परेशानी होती है।
कोट्स-

टूटी सड़कों और सीवर के पानी से लोगों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। -मुकेश मंडल, निवासी

वर्षों से सड़क बनने का इंतजार है, लेकिन हालात जस के तस बने हुए हैं। -संजय रस्तोगी, निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article