{"_id":"5a24c5b97bc722441a66fabb8a069c52","slug":"ashish-khetan-sweep-street-filth","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘झाड़ू’ से नई दिल्ली का कूड़ा एमसीडी दफ्तर पर डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘झाड़ू’ से नई दिल्ली का कूड़ा एमसीडी दफ्तर पर डाला
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 31 Mar 2014 07:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी (आप) के नई दिल्ली सीट से प्रत्याशी आशीष खेतान ने अपने इलाके में अनूठा प्रचार अभियान चलाया। वोट के खातिर उन्होंने कई इलाकों में झाड़ू लगाई।
विज्ञापन
अपने दर्जनों समर्थकों के साथ खेतान ने कई जगह सफाई अभियान चलाया। बाद में सारा कूड़ा आनंद पर्वत स्थित एमसीडी ऑफिस के सामने छोड़ दिया। खेतान का कहना था कि एमसीडी साफ-सफाई का अपना बुनियादी काम नहीं कर रही है। लिहाजा हम उन्हें जिम्मेदारी का अहसास कराने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
खेताना का काफिला सुबह 10:30 बजे झड़ौदा गांव पहुंचा और स्थानीय निवासियों के साथ मिलकर गलियों की सफाई की। यहां इकट्ठा सारा कूड़ा टैंपो में लाद लिया। इसके बाद खेतान ने इंद्रपुरी जेजे कॉलोनी, जैन मंदिर मार्केट व करोल बाग की गलियों में झाड़ू चलाई। इन इलाकों की गंदगी से तीन टैंपो भर गए।
विज्ञापन
करीब दो बजे खेतान पूरा कूड़ा लेकर आनंद पर्वत स्थित एमसीडी दफ्तर पहुंचे। यहां गाड़ियां खाली कर वह लौट गए। खेतान का कहना था कि इन इलाकों में कहीं कांग्रेस तो कहीं भाजपा के पार्षद हैं। लेकिन एमसीडी अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रही है। इसी वजह से अभी हम सब गलियां साफ कर रहे हैं। आगे संसद से भ्रष्टाचार की सफाई करेंगे।