{"_id":"5968a9ea0705f2325b701ea13605b0c4","slug":"as-opposed-to-the-misdeed-murdered-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुकर्म का विरोध किया तो गला घोंटकर कर दी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुकर्म का विरोध किया तो गला घोंटकर कर दी हत्या
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 29 Mar 2015 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के रणहौला में कुकर्म का विरोध करने पर नौ वर्षीय बच्चे की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी जय कुमार (23) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बच्चे का पड़ोसी है। पुलिस के अनुसार, रणहौला के ए-ब्लॉक निवासी बच्चा तीसरी कक्षा में पढ़ता था।
विज्ञापन
उसका पिता रामबीर मजदूरी करता है। शुक्रवार सुबह बच्चा घर से गायब हो गया। रात में परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज करवाई। रात करीब 12 बजे पुलिस को रामबीर के घर के पास एक मकान में मासूम का शव बैग में मिला। यहां मोमबत्ती बनाया जाता है।
विज्ञापन
जांच में पता चला कि बच्चे को अंतिम बार सामने के मकान में रहने वाले जय कुमार के साथ देखा गया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बच्चे से कुकर्म करने की कोशिश कर रहा था। शोर मचाने पर गला घोंटकर लड़के की हत्या कर दी और फिर नायलोन की रस्सी से गला दबा दिया।
विज्ञापन
इसके बाद बैग में शव भरकर दूसरे छत पर फेंक दिया। आरोपी प्राइवेट कंपनी में काम करता है। वहीं बच्चे की मां का कहना है कि आरोपी को फांसी मिलनी चाहिए ताकि उसके परिजनों को भी बेटा के खोने के दर्द का अहसास हो।