क्या अब कुमार विश्वास छोड़ने वाले हैं AAP?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी में चल रही घमासान और इस्तीफों के दौर के बीच अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर पर बड़ा खुलासा किया है।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक से पहले योगेंद्र यादव और मनीष सिसोदिया के बीच छिड़े लेटर वार के बाद अब केजरीवाल का ये बयान पार्टी के भीतर नया बवाल खड़ा कर सकता है।
आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पार्टी ने शाजिया इल्मी की वापसी को लेकर ट्विटर पर अपनी राय दी है। एक दिन पहले से ही शाजिया की वापसी की सुगबुगाहट के बीच अब कुमार विश्वास आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका दे सकते हैं।
तो कुमार विश्वास छोड़ देंगे AAP?
सूत्रों के अनुसार, आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में शनिवार को कुमार विश्वास नहीं पहुंचे। माना जा रहा है कि शाजिया इल्मी की पार्टी में वापसी से कुमार खुश नहीं हैं।
शाजिया इल्मी के पार्टी छोड़ने के बाद कुमार विश्वास ने उन पर तीखा प्रहार किया था। टि्वटर पर दिया गया कुमार विश्वास का बयान काफी चर्चा में भी रहा है।
यही नहीं, लोकसभा चुनाव के बाद इस बार की भी चर्चा होती रही है कि कुमार विश्वास पार्टी छोड़कर बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। ऐसा कई बार उनके ट्वीट से भी झलक चुका है।
पढ़िए, केजरीवाल ने क्या कहा?
राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक के पहले दिन ही इस्तीफों पर चर्चा के दौरान यह बात सामने आई थी कि आप में शाजिया इल्मी की वापसी हो सकती है।
अब इस मामले में केजरीवाल का ट्वीट आने के बाद ओर भी चर्चा तेज हो गई है। केजरीवाल ने लिखा है कि हम शाजिया को पार्टी में वापस लाने की कोशिश करेंगे।
उन्होंने यह भी लिखा कि योगेंद्र यादव उनके करीबी मित्र और महत्वपूर्ण सहयोगी हैं। उन्होंने कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया है। जिन पर चर्चा होगी।
We will also try to get shazia back
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) June 7, 2014
कौन लाएगा शाजिया को वापस?
उधर,शुक्रवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक के बाद वरिष्ठ नेता संजय सिंह और प्रशांत भूषण ने भी इस बात का खुलासा किया था। संजय सिंह ने कहा कि पार्टी में जारी इस्तीफों के दौर को रोकने और अब तक आए इस्तीफों पर फिर से विचार किया जाएगा।
यही नहीं सबसे चौंकाने वाला बयान ये रहा है कि लगभग 15 दिन पहले पार्टी छोड़ने वाली शाजिया इल्मी को भी वापस लाने की तैयारी शुरू हो गई है।
आप संयोजक ने इसके लिए बाकायदा अंजलि दमानिया को जिम्मेदारी भी सौंप दी है।
योगेंद्र को लेकर भी केजरी की राय
कार्यकारिणी की बैठक के पहले दिन मनीष सिसोदिया और योगेंद्र यादव के बीच छिड़े चिट्ठी वार पर भी चर्चा हुई। माना जा रहा है कि इसकी वजह से पार्टी के कई अहम मामलों पर चर्चा नहीं हो सकी।
उधर, योगेंद्र यादव और हरियाणा आप के संयोजक नवीन जयहिंद के इस्तीफे पर भी फिर से राय लेने की बात की गई है।
पार्टी से खफा योगेंद्र यादव ने अपने बयान में कहा था कि लोकसभा चुनाव में हारने के पीछे मुख्य कारण नेतृत्व क्षमता की कमी है।
Yog yadav has raised some imp issues. All of us will work on it.
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) June 7, 2014