फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   arvind kejriwal wishes arun jaitley good health fast recovery says he is warm affectionate

केजरीवाल ने की जेटली के अच्छे स्वास्थ्य की कामना, कहा- मतभेद के बावजूद हमेशा दिया प्यार

Wed, 29 May 2019 06:02 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 29 May 2019 06:02 PM IST
विज्ञापन
arvind kejriwal wishes arun jaitley good health fast recovery says he is warm affectionate
kejriwal jaitley - फोटो : सोशल मीडिया

नरेंद्र मोदी की पहली सरकार की रीढ़ माने जाने वाले पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बुधवार को अपनी सेहत का हवाला देते हुए नई सरकार में शामिल हो पाने में असमर्थता जताई है। उन्होंने इसके लिए बाकायदा एक खत लिखा। इस खत के बाद से ही उनके जल्द स्वस्थ होने की कामनाओं की बाढ़ लग गई है।

विज्ञापन


ऐसे मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से अरुण जेटली के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। केजरीवाल ने ट्वीट किया, 'मेरी कामना है कि अरुण जेटली जी जल्द ठीक हो जाएं और स्वस्थ्य जिंदगी जीएं। मैं उन्हें कई सालों से जानता हूं और राजनीतिक मतभेद होने के बावजूद मैंने उन्हें हमेशा बहुत ही स्नेही और गर्मजोश पाया है।'
विज्ञापन


गौरतलब है कि बीते कई दिनों से पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की बीमारी की खबरें आ रही थीं। इस बीच कयास लगाया जा रहा था कि वो इस बार मोदी सरकार का हिस्सा बनेंगे या नहीं, लेकिन आज की उनकी चिट्ठी से यह तय हो गया कि वह इस बार मोदी सरकार में नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed