फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arvind Kejriwal wished Manish Sisodia on his birthday

Manish Sisodia Birthday: केजरीवाल ने पुरानी फोटो शेयर कर सिसोदिया को किया बर्थडे विश, लिखा भावुक पोस्ट

Fri, 05 Jan 2024 12:22 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 05 Jan 2024 12:22 PM IST
सार

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का आज जन्मदिन है। इस मौके पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन्हें बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट किया है।

विज्ञापन
Arvind Kejriwal wished Manish Sisodia on his birthday
केजरीवाल ने शेयर की तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कथित दिल्ली उत्पाद शुल्क घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का आज जन्मदिन है। इस मौके पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन्हें बधाई देते हुए खास सोशल मीडिया भावुक पोस्ट किया है। केजरीवाल ने अपने दोस्त मनीष सिसोदिया के साथ पुरानी तस्वीर शेयर की है।

विज्ञापन


केजरीवाल ने अपने दोस्त मनीष सिसोदिया के साथ पुरानी तस्वीर शेयर की है। केजरीवाल ने जिस तस्वीर को पोस्ट किया है, उसे कुछ साल पहले मनीष सिसोदिया ने केजरीवाल को बधाई देने के लिए शेयर किया था। 
विज्ञापन


मनीष सिसोदिया को जन्मदिन की बधाई देते हुए केजरीवाल ने लिखा, 'ये दोस्ती बहुत पुरानी है। हमारा स्नेह और भरोसा बहुत मजबूत है। जनता के लिए काम करने का ये जुनून भी बहुत पुराना है। साजिश रचने वाले लाख कोशिश कर लें.. ये भरोसा, ये स्नेह और ये दोस्ती कभी नहीं टूटेगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल ने आगे लिखा, 'बीजेपी ने झूठे केस लगाकर मनीष को पिछले 11 महीने से जेल में रखा हुआ है लेकिन मनीष इनके ज़ुल्म के आगे डटकर खड़े हैं। इनकी तानाशाही के सामने ना अब तक झुके हैं और ना भविष्य में कभी झुकेंगे। तानाशाही के इस दौर में मनीष का साहस हम सबको प्रेरणा देता है। जन्मदिन मुबारक हो मनीष।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed