फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi CM Arvind Kejriwal to Visit Jantar Mantar Today to Support Indian Wrestlers Protest against WFI Chief

Wrestlers Protest : रेसलर्स से मिलने जंतर-मंतर पहुंचे केजरीवाल, बोले- देश से प्यार करने वाले पहलवानों के साथ

Sat, 29 Apr 2023 09:14 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 29 Apr 2023 09:14 PM IST
सार

Wrestlers Protest at Jantar Mantar News : अरविंद केजरीवाल ने कहा कि खिलाड़ियों को एफआईआर दर्ज कराने के लिए जंतर-मंतर पर बैठना पड़ रहा है। इंसाफ पाने के लिए लड़ना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
Delhi CM Arvind Kejriwal to Visit Jantar Mantar Today to Support Indian Wrestlers Protest against WFI Chief
पहलवानों को समर्थन देने जंतर-मंतर पहुंचे अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार को जंतर-मंतर पर पहुंचे और कई दिनों से धरना दे रहे पहलवानों को समर्थन दिया। उन्होंने पूरे देश से पहलवानों का साथ देने की अपील की। उन्होंने कहा कि जो लोग भारत मां से प्यार करते हैं, वे सभी इनके समर्थन देने जंतर-मंतर जरूर पहुंचे, भले ही एक-दो दिन की छुट्टी लेनी पड़े। ये बच्चियां अपने लिए नहीं, बल्कि खेल जगत के लिए लड़ रही हैं। दुनिया में देश का नाम रोशन करने वाली इन बेटियों को पूरे देश ने कंधे पर उठाया था, लेकिन आज इन्हें छेड़खानी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ एक एफआईआर कराने के लिए धरना देना पड़ रहा है। प्रधानमंत्री ने गरीब के बच्चों को पढ़ाने वाले को जेल में डाल दिया और महिला खिलाड़ियों का शोषण करने वाले को गले लगा लिया। दिल्ली का मुख्यमंत्री होने के नाते मुझसे जो भी बन पड़ेगा, मैं सब कुछ करूंगा। सभी हमारे ही बच्चे हैं।

विज्ञापन


फांसी की सजा मिले
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे देश के किसी भी बहन-बेटी के साथ गलत काम करने वाले व्यक्ति को तुरंत पकड़कर सख्त सजा देनी चाहिए और फांसी पर लटका देना चाहिए। ये सामान्य महिलाएं नहीं हैं। ये वो महिलाएं हैं, जिन्होंने मेहनत से दुनियाभर में देश का नाम रोशन किया। जब इन्होंने मेडल जीते थे तो टीवी पर पूरी दुनिया इन्हें देख रही थी। यह बहुत ही दुख की बात है कि इनके साथ किसी आदमी ने छेड़खानी, दुर्व्यवहार व गलत काम किया।
विज्ञापन


बुजुर्ग ने कहा था, पीएम ने ठीक नहीं किया
केजरीवाल ने एक बुजुर्ग के साथ हुई बातचीत को साझा करते हुए कहा कि कुछ दिन पहले बुजुर्ग मेरे पास आए और बोले प्रधानमंत्री ने ठीक नहीं किया। आरोपी को क्यों बचा रहे हैं। इससे देश के अंदर ऐसा संदेश जा रहा है कि अगर इनकी पार्टी का कोई आदमी गड़बड़ करेगा तो एक एफआईआर तक दर्ज नहीं होगी। इससे पहले भी भाजपा के नेता ने किसानों पर गाड़ी चढ़ा दी थी, उस समय भी आरोपी को बचाया जा रहा था। इन पहलवानों को एक एफआईआर दर्ज कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक जाना पड़ा। जंतर-मंतर बहुत ही पवित्र धरती है। वर्ष 2011 में अन्ना हजारे जंतर-मंतर पर ही आए थे और आंदोलन ने देश की राजनीति बदल दी थी। इन बच्चों का यह आंदोलन देश की खेल व्यवस्था को पूरी तरह से बदल देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed