फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   arvind kejriwal will shift in his old house in ghaziabad

तो क्या अब पुराने घर में लौटेंगे केजरीवाल?

Mon, 30 Jun 2014 03:42 PM IST
Updated Mon, 30 Jun 2014 03:42 PM IST
विज्ञापन
arvind kejriwal will shift in his old house in ghaziabad

आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल के घर का मामला लगातार खिंचता जा रहा है। 49 दिनों तक दिल्ली के सीएम रहे अरविंद केजरीवाल पर सरकारी आवास खाली करने के दबाव के चलते उन्होंने किराए का मकान ढूंढ़ा लेकिन वह भी विवादों में फंस गया।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक अब ऐसा माना जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल पूर्व कांग्रेसी नेता भीखूराम जैन के बेटे नरेंद्र जैन के घर में नहीं रहेंगे।

कानूनी अड़चन में फंसने ही वजह से इस घर में केजरीवाल का शिफ्ट होना अधर में लटक गया। सूत्रों ने बताया कि अब केजरीवाल वापस लौटकर पुरानी जगह ही जाने वाले हैं।

विज्ञापन

पुराने घर में वापसी करेंगे केजरीवाल!

arvind kejriwal will shift in his old house in ghaziabad

टीओआई के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल अपने परिवार के साथ गाजियाबाद के कौशांबी स्थित पुराने घर में वापस आ सकते हैं। यह घर केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल को अलॉट किया गया है।

बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने यह घर जनवरी 2014 में दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने के बाद खाली कर दिया था और दिल्ली के तिलक लेन स्थित सरकारी आवास में शिफ्ट हो गए थे।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा कि यह अभी तक नहीं तय हो सका है कि केजरीवाल और उनका परिवार कहां रहेगा। हालांकि इस बारे में फैसला लिया जा चुका है कि केजरीवाल जुलाई के अंत तक सरकारी आवास खाली कर देंगे। उन्होंने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता केजरीवाल के लिए अच्छे घर की तलाश कर रहे हैं। कई समर्थकों ने उन्हें अपने घर में रहने का ऑफर दिया है।

कानूनी पेंच में फंस गया घर

arvind kejriwal will shift in his old house in ghaziabad

सूत्रों के मुताबिक, राजस्व विभाग में कार्यरत केजरीवाल की पत्नी ने दिल्ली में सरकारी घर मिलने के बाद कौशाम्बी स्थित सरकारी आवास इसलिए खाली कर दिया था क्योंकि कोई भी एक साथ दो सरकारी बंगले नहीं ले सकता।

हालांकि अब एक बार फिर घर की समस्या आने पर केजरीवाल की पत्नी सरकार से घर एलॉट करने के लिए कहेंगी। दिल्ली के सिविल लाइंस स्थित कांग्रेस नेता के घर में पहले केजरीवाल शिफ्ट होने वाले थे लेकिन यह मकान विवादों में घिर गया।

दरअसल, केजरीवाल को किराये पर घर देने वाले नरेंद्र के छोटे भाई वीरेंद्र ने प्रॉपर्टी विवाद का हवाला देते हुए मामले को अदालत में खींच लिया जिसके बाद अदालत ने मकान में किसी के भी रहने पर रोक लगा दी।

विज्ञापन

ये भी चर्चा है जोरों पर

arvind kejriwal will shift in his old house in ghaziabad

वहीं, अरविंद केजरीवाल ‌को दिल्ली नगर निगम की ओर से भी घर दिये जाने की चर्चाएं जोरों पर हैं। कहा जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल एनडीएमसी के सदस्य हैं और इस नाते उन्हें निगम की ओर से घर दिया जा सकता है।

सूत्रों के इस मामले में कार्यवाही शुरू हो चुकी है बहुत जल्द यह बात सामने भी आ सकती है।

निगम की ओर से घर दिये जाने की चर्चाओं के बारे में केजरीवाल या आप के किसी नेता ने फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed