फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arvind Kejriwal launched the discussion campaign on Revdi

Delhi Assembly Elections: 'AAP फ्री की छह रेवड़ियां देती है', केजरीवाल ने लॉन्च किया रेवड़ी पर चर्चा कैंपेन

Fri, 22 Nov 2024 12:21 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 22 Nov 2024 12:21 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा मुफ्त रेवाड़ी कैंपेन या रेवाड़ी पर चर्चा लॉन्च किया गया। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया राज्यसभा सांसद संजय सिंह वहां अन्य कई नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन
Arvind Kejriwal launched the discussion campaign on Revdi
आप का रेवड़ी पर चर्चा कैंपेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी युद्ध स्तर पर काम कर रही है। चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने नया अभियान शुरू किया है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज चुनावी अभियान का आगाज किया। केजरीवाल ने रेवड़ी पर चर्चा कैंपेन को लॉन्च किया। आम आदमी पार्टी पूरी दिल्ली में फ्री की रेवड़ी पर चर्चा करेगी।

विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज से हम ‘रेवड़ी पर चर्चा’ अभियान का आगाज कर रहे हैं। इस अभियान के तहत दिल्ली में 65,000 बैठकें की जायेंगी। इन बैठकों में हमारे पदाधिकारी जनता के बीच में जाएंगे और उनको बताएंगे कि आम आदमी पार्टी की सरकार जनता को उनके ही पैसे से मुफ्त की 6 रेवड़ियां दे रही है और अगर भाजपा यहां आ गई तो यह बंद हो जाएंगे।
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि आप सच्चाई के रास्ते पर चल रही है। लड़ाई बहुत मुश्किल है। पिछले दो साल के अंदर आप ने जो झेला है ऐसा किसी पार्टी के ऊपर इतना जबरदस्त वार नहीं हुआ होगा। केजरीवाल ने कहा कि भाजपा कहती है कि आप मुफ्त की रेवड़ी देती है। उन्होंने कहा, हां आप फ्री की छह रेवड़ियां देती है। भाजपा की 20 राज्यों में सरकार है, लेकिन वो एक भी राज्य बता दें जहां इनमें से एक भी रेवड़ी मिलती हो। पहली रेवड़ी है कि 24 घंटे बिजली आना। फ्री बिजली। दूसरी पानी फ्री कर दिया। तीसरी स्कूल अच्छे कर दिए। चौथी इलाज मुफ्त कर दिया। पांचवीं रेवड़ी महिलाओं की फ्री बस यात्रा है। छठी रेवड़ी तीर्थयात्रा है। सातवी रेवड़ी आने वाली है। महिलाओं के खाते में 1000 रुपये। भाजपा वाले ये नहीं देंगे। मैं जो बोलता हूं वो करता हूं। यह अभियान 25 नवंबर से शुरू होगा और 10 दिसंबर तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, आप नेता संजय सिंह ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के लोगों को मुफ्त बिजली, मुफ्त पानी की सुविधा दी लेकिन भाजपा ने इसका विरोध किया। हमने महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा दी, मोहल्ला क्लीनिक शुरू किया। भाजपा ने इसका भी विरोध किए। भाजपा दिल्ली के लोगों के कल्याण के लिए शुरू की जा रही सभी योजनाओं के खिलाफ है। इसलिए, अब हम लोगों के बीच जाएंगे और उन्हें भरोसा दिलाएंगे कि केजरीवाल की 'रेवड़ी' चलती रहेगी और कोई भी बीजेपी वाला चाहे जितना रोकने की कोशिश करे, वो सफल नहीं होगा।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आप के 11 उम्मीदवार घोषित
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी ने 11 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। संयोजक अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में आप की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) की बैठक में इस पर फैसला लिया गया। विधायकों के खिलाफ लोगों की नाराजगी को भांपते हुए तीन मौजूदा विधायकों के टिकट काटे गए हैं। वहीं, पिछले दिनों कांग्रेस व भाजपा से आप में शामिल होने वाले छह नेताओं को उम्मीदवार बनाया गया है।

दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने बताया कि छतरपुर, बदरपुर, लक्ष्मी नगर, सीलमपुर, सीमापुरी, रोहतास नगर, घोंडा, विश्वास नगर, करावल नगर, किराड़ी व मटियाला विधानसभा सीटों से प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। पार्टी सर्वे और क्षेत्र में लोगों के फीडबैक के आधार पर प्रत्याशियों का चयन कर रही है। इसी प्रकिया के तहत 11 विधानसभा क्षेत्रों में उम्मीदवारों का चयन किया गया है। जो लिस्ट आई है, उसमें से आठ विधानसभा क्षेत्रों में अभी आप के विधायक नहीं है। इन क्षेत्रों में आप के चुनावी अभियान को मजबूती देने के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिए गए हैं। 


वरिष्ठ नेता गोपाल राय का दावा है कि दिल्ली के लोगों को यकीन है कि दिल्ली में काम आप व अरविंद केजरीवाल ही कर सकते हैं। यह धारणा पूरे दिल्ली के अंदर धीरे-धीरे काफी मजबूत हुई है। इससे भरोसा बना है कि दिल्ली चुनाव में केजरीवाल के नेतृत्व में फिर से आप की सरकार बनेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed