फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arvind Kejriwal tweeted on Smriti Irani: Delhi Elections 2015

केजरीवाल ने स्मृति पर किया चौंकाने वाला ट्वीट

Wed, 31 Dec 2014 01:09 AM IST
Updated Wed, 31 Dec 2014 01:09 AM IST
विज्ञापन
Arvind Kejriwal tweeted on Smriti Irani: Delhi Elections 2015

भारतीय जनता पार्टी बेशक अपने दिल्ली चुनाव के लिए मुख्यमंत्री का नाम सामने नहीं ला रही है। लेकिन आम आदमी पार्टी (आप) संयोजक अरविंद केजरीवाल अपने प्रतिद्वंदी का नाम लगातार उछाल रहे हैं।

विज्ञापन


ऑटो कैंपेन में अभी तक जगदीश मुखी को दिल्ली भाजपा का मुख्यमंत्री उम्मीदवार बताने वाले केजरीवाल ने मंगलवार को केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी का नाम आगे किया है। ट्विटर पर केजरीवाल ने ईरानी को दिल्ली भाजपा का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बताया है।
विज्ञापन


दरअसल, ‘आप’ की रणनीति रही है कि केजरीवाल के सामने प्रमुख विपक्षी दल के बड़े नेता का नाम रखा जाए। फिर, दोनों की तुलना कर केजरीवाल की खूबियों का प्रचार किया जाए। पिछले चुनाव में तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के खिलाफ अपनाई गई यह रणनीति फायदे का सौदा साबित हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दांव से मिली थी केजरीवाल को लोकप्रियता

Arvind Kejriwal tweeted on Smriti Irani: Delhi Elections 2015

हालांकि लोक सभा चुनाव में यह दांव सफल नहीं रहा, लेकिन केजरीवाल ने इससे खासी लोकप्रियता हासिल की।  दिल्ली विधान सभा भंग होने के बाद एक बार फिर ‘आप’ इसी रणनीति पर काम रही है।


पहले भाजपा नेता जगदीश मुखी को भाजपा का मुख्यमंत्री उम्मीदवार बताते हुए केजरीवाल के सामने रखा गया। ऑटो कैंपेन पर इसके लिए अभियान भी चलाया गया। केजरीवाल बनाम मुखी के पोस्टर ऑटो पर लगाए गए। लेकिन भाजपा की तरफ से अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रया नहीं आई। जबकि मुखी ने अपनी फोटो इस्तेमाल करने के लिए केजरीवाल को कानूनी नोटिस भेज दिया।

सोमवार को फिर एक बार केजरीवाल ने भाजपा के मुख्यमंत्री के नया नाम उछाल दिया। केजरीवाल ने ट्विट किया कि स्मृति ईरानी को दिल्ली भाजपा मुख्यमंत्री के तौर पर पेश कर सकती है। भाजपा के पास फिलहाल कोई चेहरा नहीं है। भाजपा को जल्द से जल्द मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का नाम घोषित करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed