फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   arvind kejriwal to meet swati maliwal to fight for safety of women in the country

अनशन पर बैठीं स्वाति मालीवाल के पास पहुंचे केजरीवाल, दिया अपना समर्थन

Mon, 16 Apr 2018 10:30 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 16 Apr 2018 10:30 AM IST
विज्ञापन
arvind kejriwal to meet swati maliwal to fight for safety of women in the country
kejriwal - फोटो : twitter

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल के आंदोलन को समर्थन देने समता स्थल पहुंचे।

विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि वह यहां अपनी बेटी, पत्नी, मां, बहन व दिल्ली की महिलाओं की सुरक्षा के लिये आया हूं। उन्नाव व कठुआ की बलात्कार की घटनाओं को शर्मनाक बताते हुये इसके संदेश को दिल दहला देने वाला बताया।
विज्ञापन


बकौल केजरीवाल, अगर बलात्कार करने वाला भाजपा का कोई नेता या समर्थक है तो उसे बचाने के लिये प्र्रधानमंत्री से लेकर आम कार्यकर्ता तक बचाने में लग जायेंगे। केजरीवाल ने इस मौके पर स्वाती मलीवाल की मांगों को दुहराते हुये केंद्र से इसे तत्काल प्रभाव से मानने की गुजारिश भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह यहां स्वाती का समर्थन करने नहीं आये हैं। वह यहां अपनी सुरक्षा के लिये आये हैं। केजरीवाल के मुताबिक, मैं अपनी बेटी की सुरक्षा के लिये आया हूं, क्योंकि मैं बाप हूं। मैं अपनी पत्नी, मां, बहन की सुरक्षा के लिये आया हूं, क्योंकि मैं पति, पुत्र व भाई हूं। मैं दिल्ली की महिलाओं की सुरक्षा के लिये आया हूं। क्योंकि मैं दिल्ली का मुख्यमंत्री हूं।

BJP पर साधा निशाना

उन्नाव व कठुआ की घटनाओं का जिक्र करते हुये उन्होंने इसके संदेश को बेहद खतरनाक बताया। केजरीवाल के मुताबिक, उन्नाव में जिस तरह से पूरा पुलिस महकमा आरोपी को बचाता रहा और कठुआ में जिस तरह से आरोपी के समर्थन में प्रदर्शन हो रहे हैं, उससे साफ है कि अगर बलात्कार करने वाला भाजपा नेता या समर्थक है तो उसके बचाव में प्रधानमंत्री से लेकर आम भाजपा कार्यकर्ता भी उसे बचाने में लग जायेंगे।


अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह स्वाती मालीवाल की दो मांगे हैं। एक, अगर किसी बच्ची के साथ बलात्कार होता है तो बलात्कारी को फांसी मिलनी चाहिये।

 

वहीं, इस तरह के जघन्य मामलों की छह महीने में सुनवाई पूरी होनी चाहिये। दोनों मांगों को समर्थन करते हुये केजरीवाल ने केंद्र से मांग की कि तत्काल प्रभाव से इन्हें मान लिया जाये।


केजरीवाल ने लोगों को भरोसा दिलाया कि अगले विधान सभा के सत्र में स्वाती मालीवाल की मांगों को पूरा करने के लिये आईपीसी व सीपीआरसी में संशोधन का एक बिल लाया जायेगा।

 

इसे पास करके मंजूरी के लिये केंद्र्र का भेजा जायेगा। दिल्ली सरकार व विधान सभा को चौथाई सरकार व सदन बताते हुये उन्होंने कहा कि केंद्र से मांग की जायेगी कि सदन से पास कानून को मंजूर करे।

केजरीवाल ने हाईकोर्ट से भी फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की अपील

अरविंद केजरीवाल ने हाईकोर्ट से अपील की कि वह यह बताये कि दिल्ली में बलात्कार के सभी मामलों की छह महीने में सुनवाई पूरी होने के लिये कितने फास्ट ट्रैक कोर्ट व जज की जरूरत है और इस पर खर्च कितना आयेगा। दिल्ली सरकार तत्काल उतनी राशि का इंतजाम कर देगी, जिससे महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

अनशन से केंद्र में बैठे लोगों की आत्मा हिलेगी
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि स्वाती यहां तपस्या कर रही हैं। इससे केंद्र सरकार में बैठे लोगों की आत्मा हिलेगी। भगवान उन्हें सद् बुद्धि देंगे।

 

उन्होंने उम्मीद जताई कि केंद्र बलात्कारियों को दंड देने के लिये ऐसा कानून बनायेगा, जिससे कोई बलात्कार करने की हिम्मत नहीं कर सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed