{"_id":"5e490afa8ebc3ee5dc1d8818","slug":"arvind-kejriwal-speech-after-swearing-in-ceremony-at-ramleela-ground-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरी बार दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने पर क्या बोले केजरीवाल, पीएम मोदी से मांगा आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरी बार दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने पर क्या बोले केजरीवाल, पीएम मोदी से मांगा आशीर्वाद
Sun, 16 Feb 2020 02:57 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 16 Feb 2020 02:57 PM IST
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के लोगों की जुबान पर एक बार फिर अरविंद केजरीवाल का नाम है।उन्होंने लगातार तीसरी बार दिल्ली की कमान संभाली है। आज रामलीला मैदान में अरविंद केजरीवाल ने तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ ही नए मंत्रिमंडल की छह मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण किया।
विज्ञापन
शपथ ग्रहण के बाद केजरीवाल ने रामलीला मैदान से दिल्ली की जनता को संबोधित करते हुए एक बार फिर उन्हें विश्वास दिलाया कि सरकार अगले पांच साल भी उनके लिए काम करती रहेगी। यहां विस्तार से पढ़ें शपथ ग्रहण के बाद क्या बोले केजरीवाल-
विज्ञापन
- "कुछ लोग कहते हैं कि केजरीवाल सब कुछ फ्री दे रहा है। दुनिया के अंदर जितनी अनमोल चीजें होती हैं वो फ्री होती हैं, चाहे वो मां-बाप का बच्चे के लिए प्यार हो या श्रवण कुमार की अपने माता-पिता के लिए सेवा हो। मैं भी अपने दिल्लीवालों से सच्चा प्यार करता हूं, इसलिए ये प्यार भी फ्री है।
- "लानत है ऐसी सरकार पर, जो बच्चों से पढ़ाई का पैसा ले। लानत है मुझ पर, अगर मैं अपने लोगों के इलाज, ऑपरेशन का पैसा लूं"
- "पांच साल मैंने किसी के साथ सौतेला व्यवहार नहीं किया। किसी भी काम के लिए मेरे पास आ जाना। देश में नई राजनीति की शुरुआत हुई है। नई राजनीति का डंका पूरे देश में बज चुका है। मैं सभी के साथ मिलकर काम करना चाहता हूं।"
- "दिल्ली को कोई केजरीवाल, कोई नेता नहीं चलाता। दिल्ली को दिल्ली के टीचर, डॉक्टर, ऑटो, रिक्शेवाले, छात्र, बस ड्राइवर, रेहड़ी वाले, व्यापारी चलाते हैं। मुझे खुशी है कि हमारे साथ ये लोग चीफ गेस्ट के तौर पर आए हैं।"
- "चुनाव में विरोधियों ने हमारे बारे में जो कुछ बोला, हमने उन्हें माफ कर दिया। मैंने हर दल के लोगों के लिए काम किया है। दिल्ली के दो करोड़ लोग मेरा परिवार हैं। सबके साथ मिलकर दिल्ली को खूबसूरत बनाना है। सभी पार्टियों के साथ मिलकर काम करना है।"
- "दिल्लीवालों आपने इस चुनाव के अंदर एक नई राजनीति को जन्म दिया है। स्कूल, चौबीस घंटे बिजली, अच्छी सड़कों, महिलाओं की सुरक्षा, भ्रष्ट्रचार मुक्त, 21वीं सदी के भारत, मुफ्त बिजली, स्वास्थ्य की राजनीति को जन्म दिया है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आशीर्वाद चाहता हूं।"
विज्ञापन