फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   arvind kejriwal says delhi has been able to minimise deaths of COVID patients in home isolation through Suraksha Kavach called Pulse Oximeter

होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना मरीजों की जान बचाएगा 'सुरक्षा कवच' : अरविंद केजरीवाल  

Sun, 12 Jul 2020 04:34 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Sun, 12 Jul 2020 04:34 PM IST
विज्ञापन
arvind kejriwal says delhi has been able to minimise deaths of COVID patients in home isolation through Suraksha Kavach called Pulse Oximeter
अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि कि दिल्ली में सुरक्षा कवच नामक पल्स ऑक्सीमीटर के माध्यम से होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना मरीजों की मौतों को कम किया जा सकता है। अगर मरीजों को पता चलता है कि उनका ऑक्सीजन लेवल कम हो रहा है तो वे हमसे संपर्क कर सकते हैं। हम तुरंत ऑक्सीजन उनके घर भेजेंगे या उन्हें अस्पताल ले जाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन



राधा स्वामी ब्यास कोविड केयर सेंटर पहुंचे डॉ. हर्षवर्धन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने रविवार को छतरपुर स्थित राधा स्वामी ब्यास में बने सरदार पटेल कोविड केयर सेंटर और अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वहां की व्यवस्था का जायजा लिया।



10 हजार बेड की क्षमता वाले इस अस्पताल में इससे पहले उप राज्यपाल अनिल बैजल, गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी दौरे पर आए थे। इसके एक दिन पहले यानी 26 जून को ही 2000 बेड के साथ यहां स्वास्थ्य सेवाएं शुरू की गई थीं। 

बता दें कि छतरपुर इलाके में राधा स्वामी सत्संग व्यास के परिसर में बनाए गए इस केंद्र में दो हिस्से हैं। एक हिस्से में ऐसे मरीजों का इलाज किया जाता है जिनमें संक्रमण के लक्षण नहीं दिखाई दिए हैं, जबकि दूसरे हिस्से में कोविड स्वास्थ्य देखभाल केंद्र है।

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) को केंद्र के प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपी गई है और वह एक नोडल एजेंसी के तौर पर कार्य कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed