फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   arvind kejriwal says  BJP veterans are coming to Delhi to defeat your son

आपके बेटे को हराने दिल्ली आ रहे हैं भाजपा के दिग्गज : केजरीवाल

Tue, 28 Jan 2020 10:37 PM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Tue, 28 Jan 2020 10:37 PM IST
विज्ञापन
arvind kejriwal says  BJP veterans are coming to Delhi to defeat your son
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली चुनाव में उतर रही भाजपा की भारी-भरकम टीम को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवालों का अपमान बताया है। उन्होंने सलाह दी कि दिल्ली के लोगों को पूछना है कि इन सांसदों और मुख्यमंत्रियों ने अपने राज्यों में क्या काम कराए हैं? यदि जवाब नहीं मिले तो उन्हें चाय पिलाकर वापस भेज देना।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने मंगलवार को करावल नगर, गोकुलपुरी व छतरपुर विधानसभा में रोड शो किया। इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि भाजपा, कांग्रेस, आरजेडी, जेडीयू समेत देश की तमाम पार्टियां दिल्लीवालों और उसके बेटे केजरीवाल को हराने के लिए इकट्ठा हो गई हैं। जब दिल्लीवालों ने भाजपा का साथ नहीं दिया तो भाजपा ने बाहर से 200 सांसद, 70 केंद्रीय मंत्री और 11 मुख्यमंत्रियों को प्रचार के लिए बुलाया है। 
विज्ञापन


केजरीवाल ने सवाल किया कि यह लोग क्यों आ रहे हैं? इसके जवाब में उन्होंने खुद ही बताया कि सिर्फ दिल्लीवालों को, उसके बेटे केजरीवाल को हराने के लिए आ रहे हैं। पूरी दिल्ली का अपमान करने के लिए आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल ने सलाह दी कि जब ये लोग आपके घर वोट मांगने आएं तो इन से पूछना कि इनके राज्य में बिजली, पानी, अस्पताल, स्कूल पर क्या काम हुआ है? इनके पास कोई जवाब नहीं होगा और इन्हें चाय पिला कर वापस भेज देना। इस दौरान उनको दिल्ली के सारे काम भी बता देना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed