फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arvind Kejriwal says AAP Fulfilled the promises made

चुनावी रंग में आए केजरीवाल, निशाने पर दिल्ली पुलिस

Thu, 31 Jul 2014 04:22 PM IST
Updated Thu, 31 Jul 2014 04:22 PM IST
विज्ञापन
Arvind Kejriwal says AAP Fulfilled the promises made

दिल्ली में चुनावों की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन आप

विज्ञापन
मुखिया अरविंद केजरीवाल चुनावों के मूड में आ गए। रामलीला मैदान में गुरुवार को आयोजित ऑटो रिक्शा चालकों की रैली में वह उसी अंदाज में दिखे जैसे वे चंद महीने पहले लोकसभा चुनाव की रैलियों में दिखते थे।

ऑटोचालकों के बहाने उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को दिल्ली में अधिक से अधिक चुनावी पोस्टर लागने की बात कहकर पुलिस से दो-दो हाथ करने के संकेत भी दे दिए।

'खूब लगाओ पोस्टर'

Arvind Kejriwal says AAP Fulfilled the promises made

आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'आजकल दिल्‍ली पुलिस पोस्टर लगाने वालों को परेशान कर रही है क्योंकि पोस्टर कम लगाए जा रहे हैं। और पोस्टर लगाओ, खुद ही पुलिस परेशान करना बंद कर देगी।'

गौरतलब है कि पोस्टर लगाने पर ही आप प्रवक्ता दिलीप पांडेय समेत कुल सात कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जा चुका है। केजरीवाल मुख्यमंत्री रहते हुए दिल्‍ली पुलिस के खिलाफ धरना भी दे चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

'महा ऑटो संगठन बनाओ'

Arvind Kejriwal says AAP Fulfilled the promises made

रैली में ऑटो वालों की परेशानियों पर केजरीवाल ने उन्हें महा ऑटो संगठन बनाने के लिए कहा।

केजरीवाल ने कहा कि किसी भी परेशानी से निबटने के लिए संगठन की बहुत जरूरत है। इ‌सलिए ऐसा संगठन बनाओं की कोई तुम्हारी बातों की अनदेखी न कर सके।

ऑटो वालों की लुभाते हुए केजरीवाल ने कहा कि अगले चार महीने में उनकी सरकार दोबारा बनने वाली है, तब वह सारी परेशानी दूर कर देंगे।

उन्होंने कहा कि वे ऑटो वालों की परेशानियों पर उपराज्यपाल नजीब जंग और पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी से मुलाकात भी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed