{"_id":"6760b518c25aa68fb60bba33","slug":"arvind-kejriwal-said-that-safety-and-respect-of-every-mother-sister-and-daughter-of-delhi-is-our-priority-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: अरविंद केजरीवाल बोले- दिल्ली की हर मां, बहन, बेटी की सुरक्षा सम्मान हमारी प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: अरविंद केजरीवाल बोले- दिल्ली की हर मां, बहन, बेटी की सुरक्षा सम्मान हमारी प्राथमिकता
Tue, 17 Dec 2024 04:47 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 17 Dec 2024 04:47 AM IST
सार
सोमवार को त्यागराज स्टेडियम में आयोजित महिला अदालत कार्यक्रम में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि महिला उत्पीड़न की शिकायत पर पुलिस कार्रवाई नहीं करती। भाजपा के लिए दिल्ली की कानून व्यवस्था मुद्दा नहीं है। ऐसे में अब भाजपा भी कोई मुद्दा नहीं रहेगा।
विज्ञापन
आप संयोजक अरविंद केजरीवाल
- फोटो : PTI
विस्तार
दिल्ली की महिलाएं मेरा परिवार हैं। दिल्ली की हर मां, बहन, बेटी की सुरक्षा और सम्मान हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। यह कहना है आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का। सोमवार को त्यागराज स्टेडियम में आयोजित महिला अदालत कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि महिला उत्पीड़न की शिकायत पर पुलिस कार्रवाई नहीं करती। भाजपा के लिए दिल्ली की कानून व्यवस्था मुद्दा नहीं है। ऐसे में अब भाजपा भी कोई मुद्दा नहीं रहेगा।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम के दौरान अरविंद केजरीवाल, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव, दिल्ली की सीएम आतिशी और सांसद संजय सिंह ने निर्भया को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान इस दौरान कई महिलाओं ने अपनी आपबीती सुनाई। केजरीवाल ने कहा कि आज निर्भया कांड को हुए 12 साल हो गए हैं, लेकिन महिलाओं के खिलाफ अत्याचार की घटनाएं दिन दोगुनी रात चौगुनी बढ़ती जा रही हैं।
विज्ञापन
शायद ही कोई महिला होगी जिसे कहीं ना कहीं किसी ना किसी तरह से अपमान को सामना ना करना पड़ा हो। चाहे वो बस हो, मेट्रो हो, सड़क पर गुजरते वक्त हो। भाजपा सरकार ने इनकी सुरक्षा के लिए कुछ नहीं किया। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की 60 फीसदी महिलाएं आप को वोट दे रही हैं। मेरी सेवा और तपस्या में कोई कमी रह गई होगी जो 40 फीसदी महिलाएं वोट नहीं दे रही हैं।
विज्ञापन
दिल्ली में बढ़ गए अपराध
आतिशी ने कहा कि दिल्ली में 2019 से आज तक महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध 40 फीसदी से ज्यादा बढ़ गए हैं। पिछले एक साल में दिल्ली में 14 हजार से ज्यादा महिलाओं के खिलाफ अपराध हुए है। दिल्ली की महिलाओं को सुरक्षा देना, दिल्ली की पुलिस व्यवस्था को बनाए रखना है। लेकिन भाजपा की केंद्र सरकार दिल्लीवालों को सुरक्षित करने में भी नाकाम है।
हर महीने 2100 देकर महिलाओं का सम्मान कर रहे केजरीवाल : अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने कहा कि महिलाओं को 2100 रुपये प्रति माह देकर सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली से पूरे देश की सरकार चलती है, लेकिन यहां महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। दिल्लीवालों की सुरक्षा की जिम्मेदारी दिल्ली चुनी हुई सरकार के पास होनी चाहिए, लेकिन उससे छीनकर केंद्र सरकार अपने पास रखा हुआ है। इतना कुछ होने के बाद भी अरविंद केजरीवाल का हौसला कम नहीं हुआ है। मुझे पूरा भरोसा है कि दिल्ली की माताएं अरविंद केजरीवाल को सम्मान दिलाएंगी।
आतिशी से लिपट कर रो पड़ी महिला
घरेलू हिंसा की शिकार एक महिला अपनी आपबीती सुनाते हुए सिसक-सिसककर रोने लगी, जिस पर सीएम आतिशी ने गले लगाकर उसे ढांढस बंधाया।
मैंने निभाई अपनी जिम्मेदारी
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में मुझे जो जिम्मेदारी मिली उसे पूरा किया। स्कूल, अस्पताल, मोहल्ला क्लीनिक, बिजली, पानी सहित दूसरी सुविधाएं सभी को बेहतर किया। मैंने अपना काम कर दिया। दिल्ली के लोगों ने भाजपा को लोगों को सुरक्षा देने और कानून -व्यवस्था का काम दिया था, वो काम भी इन्होंने नहीं किया। केजरीवाल ने कहा कि मेरे हाथ में दिल्ली की सुरक्षा-व्यवस्था नहीं है। मुझसे जितना बन पड़ा मैंने किया। दिल्ली में तीन लाख से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगा दिए। उससे थोड़ा सा डर पैदा होता है। चार लाख से ज्यादा स्ट्रीट लाइट लगवा दीं।