फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   arvind kejriwal's road show in ghaziabad

AAP के गढ़ में केजरीवाल का फ्लॉप शो

Mon, 07 Apr 2014 09:21 AM IST
Updated Mon, 07 Apr 2014 09:21 AM IST
विज्ञापन
arvind kejriwal's road show in ghaziabad

अन्ना आंदोलन से लेकर AAP के निर्माण तक अरविंद का गढ़ बने टीएचए में रविवार का दिन भी भीड़ को खींचने में नाकाम रहा। केजरीवाल की रैली में बमुश्किल डेढ़ से दो हजार लोग पहुंचे।

विज्ञापन


हालांकि पार्टी के नेता मोदी की रैली पर निशाना साधते हुए उसे फ्लॉप शो बताते दिखे। मगर अपनी रैली में भीड़ नहीं जुटने पर उन्होंने चुप्पी ही साधे रखी। रैली में लोगों से ज्यादा पार्टी के कार्यकर्ता ही दिखाई दिए।
विज्ञापन


AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भीड़ की कमी महसूस की लेकिन विरोधियों पर निशाना साधने से नहीं चूके।

मोदी की हवा के आगे AAP का तूफान

arvind kejriwal's road show in ghaziabad

वाराणसी लोकसभा सीट से मोदी के खिलाफ ताल ठोकने वाले AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मोदी की लहर को करारा प्रहार किया है।

केजरीवाल ने कहा कि यदि देश में अगर मोदी की हवा होती तो उन्हें बनारस के साथ वड़ोदरा सीट से नहीं लड़ना पड़ता।

वसुंधरा सेक्टर-15 स्थित रामलीला मैदान देश में मोदी की हवा का दावा करने वाले लोगों को यह जान लेना चाहिए कि देश में आम आदमी की हवा है। दिल्ली में इसी हवा ने कांग्रेस और भाजपा को सत्ता से बाहर कर दिया। अब देश की बारी है।

फिर खुला घोटालों का पुलिंदा

arvind kejriwal's road show in ghaziabad

वसुंधरा में शाजिया के लिए वोट मांगते हुए उन्होंने कांग्रेस और भाजपा दोनों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी भ्रष्टाचार मिटाने का दावा करते हैं। गुजरात में हर सरकारी काम कराने का रेट है।

लाइसेंस बनवाना हो या एसपी का तबादला, पैसा दो और काम हो जाता है। ऐसे मोदी क्या भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलवाएंगे। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली की शीला सरकार ने 31 करोड़ का स्ट्रीट लाइट घोटाला किया।

कांग्रेस सरकार ने रसोई गैस के दाम दोगुना करने का मन बना लिया था। नरेंद्र मोदी ने तो गैस के रेट चार गुना बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिख चुके हैं।

विज्ञापन

केजरी ने मीडिया को भी नहीं बख्‍शा

arvind kejriwal's road show in ghaziabad

केजरी ने मीडिया पर निशाना साधा कि AAP ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर गैस के दाम बढ़ाने पर रोक लगाने को कहा मगर मीडिया ने यह खबर तक नहीं दिखाई।

उधर, मनीष सिसौदिया ने 49 दिन की सरकार की उपलब्धियां गिनवाते हुए कहा कि आप ने हर सरकारी विभाग में चल रही ठेकेदारी प्रथा को समाप्त करने की कोशिश की थी। मगर भाजपा और कांग्रेस ने सरकार गिरते ही दोबारा बिजली पानी के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं।

शाजिया ने जनरल वीके सिंह पर निशाना साधा कि वे होंगे जनरल मगर यहां हर कार्यकर्ता एक सिपाही है। जो उनका रास्ता रोकेगा। उन्होंने राजनाथ को भगोड़ा बताया।

मुफ्त में बंटने लगी पांच रुपये की टोपी

arvind kejriwal's road show in ghaziabad

अभी तक आप को आम आदमी की पार्टी और आम आदमी के फंड से चलने वाली पार्टी की पांच रुपये में बिकने वाली टोपी रैली में मुफ्त में बंटती दिखी।

साथ ही पांच बजे की रैली में केजरीवाल और शाजिया जब छह बजे पहुंचे तो कार्यकर्ताओं ने एक बार फिर उनके वीआईपी बनने की शिकायत की। हालांकि अरविंद के आने के बाद कार्यकर्ताओं का जोश देखने लायक था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed