फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   arvind kejriwal, Ruckus, ticketing,

टिकट काटने पर अरविंद केजरीवाल के घर हंगामा

Wed, 21 Jan 2015 06:35 PM IST
अमर उजाला, कौशांबी
अमर उजाला, कौशांबी Updated Wed, 21 Jan 2015 06:35 PM IST
विज्ञापन
arvind kejriwal, Ruckus, ticketing,

महरौली में आम आदमी पार्टी प्रत्याशी गोवर्धन सिंह का टिकट काटे जाने पर उनके समर्थकों ने बुधवार सुबह आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के कौशांबी स्थित आवास पर जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन


गोवर्धन सिंह ने आप को धोखेबाज पार्टी बताया। उनके समर्थकों ने रुपये लेकर दूसरे प्रत्याशी को टिकट देने का आरोप लगाते हुए जाट समाज से पार्टी को वोट न देने की अपील की है।
विज्ञापन


मंगलवार को महरौली विधानसभा क्षेत्र से आप प्रत्याशी गोवर्धन सिंह का टिकट काटकर पार्टी हाईकमान ने नरेश यादव को उम्मीदवार घोषित किया था। इससे खफा गोवर्धन सिंह समर्थकों के साथ बुधवार सुबह करीब आठ बजे अरविंद केजरीवाल से मिलने उनके गिरनार अपार्टमेंट स्थित आवास पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोवर्धन ने अरविंद से मुलाकात के बाद बताया कि उन पर भाजपा की रैली में बसें भरकर लोगों को ले जाने का आरोप है। यह आरोप निराधार है। उन्होंने बताया कि पार्टी ने उनके और जाट समाज के साथ धोखा किया है। वह पूरे समाज से अपील करेंगे कि वे पार्टी को वोट न दें।

अरविंद केजरीवाल को बताना चाहिए कि उनका टिकट क्यों काटा गया है। दिल्ली के लिए रवाना होते समय आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बताया कि पार्टी की अंदरूनी जांच में यह बात सामने आई है कि गोवर्धन अपने परिवार के साथ भाजपा की रैली में बसों में कार्यकर्ताओं को भरकर ले गए थे।

पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने कारण ही उनका टिकट काटा गया है। मुंडका के प्रत्याशी पर भी हाईकोर्ट की टिप्पणी आई थी, जिस कारण ही उनका भी टिकट काटा गया है। उन्होंने कहा कि किसी भी दागी व्यक्ति को पार्टी चुनाव मैदान में नहीं उतारेगी।

हालांकि, गोवर्धन समर्थकों ने आरोप लगाया कि दूसरे प्रत्याशी से करोड़ों रुपये लेकर गोवर्धन का टिकट काटा गया है। समर्थकों ने कहा कि वे पूरे क्षेत्र में प्रचार करेंगे कि धोखेबाज पार्टी को टिकट न देने की अपील करेंगे।

स्वतंत्रता सेनानियों का भगवाकरण न करे भाजपा
दिल्ली के कृष्णा नगर में लाला लाजपत राय की मूर्ति को भाजपा का पटका पहनाए जाने पर केजरीवाल ने सवाल उठाया। अरविंद ने कहा कि किरण बेदी की यह हरकत शर्मनाक है। भाजपा को स्वतंत्रता सेनानियों का भगवाकरण नहीं करना चाहिए।


हंगामे के बाद फोर्स तैनात

उधर, हंगामे के बाद पुलिस ने अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है। सीओ इंदिरापुरम अतुल यादव ने बताया कि आठ पुलिसकर्मियों को घर के बाहर तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed