फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arvind Kejriwal ran away on seeing us says bjp MP pravesh verma on water issue

जनता की शिकायतें लेकर CM आवास पहुंचे BJP MP बोले- हमें देखते ही भाग गए केजरीवाल

Thu, 18 May 2017 09:33 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 18 May 2017 09:33 AM IST
विज्ञापन
Arvind Kejriwal ran away on seeing us says bjp MP pravesh verma on water issue
विधायक सिरसा, सांसद प्रवेश वर्मा। - फोटो : ANI

बीजेपी ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर एक बार फिर सवाल उठाए हैं। बुधवार को राजधानी में जल संकट को लेकर जब बीजेपी विधायक और सांसद केजरीवाल के घर के बाहर उनसे मिलने पहुंचे, तो केजरीवाल उनके सामने नहीं आए।

विज्ञापन


ऐसे में दिल्ली सीएम पर तंज कसते हुए बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा कि केजरीवाल हमें देखकर भाग गए। उनके पास विधायकों और सांसदों से मिलने का वक्त नहीं है, लेकिन पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से मुलाकात के लिए उनके पास समय है। 
विज्ञापन


राजधानी में जल संकट को लेकर दिल्लीवासी काफी परेशान हैं। बुधवार को जनता की मांगों को लेकर राजौरी गार्डन से विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा और बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा केजरीवाल से मिलने उनके घर जा रहे थे। इस बीच केजरीवाल का काफिला वहां से निकल गया। 

सिरसा ने कहा कि वे यहां केजरीवाल से इस्तीफा मांगने नहीं आए थे, बल्कि जनता की मांगों और शिकायतों को सीएम के सामने रखने आए थे। दिल्ली की जनता इस गर्मी में जल संकट से परेशान है, लेकिन सीएम के पास उनकी शिकायतें सुनने का वक्त नहीं है। वहीं, प्रवेश वर्मा ने कहा कि केजरीवाल ने ममता बनर्जी से मुलाकात की, लेकिन हम लोगों से मिलने से इनकार कर दिया।

बता दें कि दिल्ली सरकार के कड़े रूख के बाद हरियाणा ने यमुना नदी में पूरा पानी छोडना आरंभ कर दिया है। हालांकि दिल्ली में अभी पूरा पानी पहुंचा नहीं है। यह पानी बृहस्पतिवार की सुबह दिल्ली पहुंचने की संभावना है। इसके बाद ही जल बोर्ड के कई दिन से प्रभावित जल शोधक संयंत्र पूरी क्षमता से चलने लगेंगे।   

   
दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार शुक्रवार को पूरी दिल्ली में पेयजल आपूर्ति सामान्य हो जाएगा। क्योंकि बृहस्पतिवार का उसके चंद्रावल, वजीराबाद और ओखला जल शोधक संयंत्र में पानी का उत्पादन शत प्रतिशत होना आरंभ होगा। यह पानी शुक्रवार से ही विभिन्न इलाकों में पेयजल आपूर्ति करने वाले जलाशयों तक पहुंचेगा। इसके बाद लोगों के घरों में पूरा पानी आने लगेगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed