फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Petrol Diesel Price Today in Delhi News: Arvind kejriwal press conference on economic state of delhi diesel price unlock 3 regulations coronavirus in delhi other updates

Delhi Diesel Price Today: दिल्ली सरकार का अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने का प्रयास, डीजल 8 रुपये 36 पैसे किया सस्ता

Thu, 30 Jul 2020 12:46 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 30 Jul 2020 12:46 PM IST
विज्ञापन
Petrol Diesel Price Today in Delhi News: Arvind kejriwal press conference on economic state of delhi diesel price unlock 3 regulations coronavirus in delhi other updates
दिल्ली में पेट्रोल डीजल की कीमत: दिल्ली सरकार ने घटाया 30 प्रतिशत तक वैट - फोटो : ANI

दिल्ली केे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज दिल्ली की आर्थिक स्थिति को वापस पटरी पर लाने के लिए बैठक की, जिसके बाद उन्होंने डीजल पर लगने वाले वैट में 30 प्रतिशत तक की कटौती का एलान किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की दो करोड़ जनता ने अपनी समझदारी और सतर्कता से कोरोना पर जीत हासिल की है। अब बारी है दिल्ली की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने की।

विज्ञापन



विज्ञापन



केजरीवाल ने आगे कहा कि दिल्ली में कई उद्योग-धंधे, फैक्टरियां आदि सब बंद हो गए हैं। बहुत से लोग बेरोजगार हो गए, लेकिन अब हमें दिल्ली की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाना है। उन्होंने कहा कि हमारी कैबिनेट बैठक हुई है, जिसमें अहम निर्णय लिए गए हैं। नीचे पढ़ें केजरीवाल के एलान-

विज्ञापन
विज्ञापन
  • दिल्ली में केजरीवाल ने डीजल पर 30 प्रतिशत तक वैट घटाने का एलान किया है जिससे, यहां डीजल 8.36 रुपये सस्ता हो गया है। जो डीजल 82 रुपये मिल रहा था वो अब 76 रुपये के आस पास मिलेगा।
  • केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में डीजल के दाम घटाने से लोगों को बजट में राहत मिलेगी, उद्योग-धंधों को मदद मिलेगी और दिल्ली की अर्थव्यवस्था को पुश मिलेगा।
  • केजरीवाल ने जॉब पोर्टल शुरू करने के बाद मिल रही सकारात्मक प्रक्रिया पर भी बातचीत की। उन्होंने कहा कि हमने जॉब पोर्टल शुरू किया है, जिससे लोगों को रोजगार की जानकारी मिल सके।
  • वह आगे बोले, जो काम देना चाहते हैं और जो काम करना चाहता हैं इनको मिलाने का काम किया जाएगा। अब तक 7577 कंपनियों ने इस पोर्टल पर रजिस्टर किया है।
  • 2 लाख 4 हजार 785 नौकरियां इसमें रजिस्टर की गई हैं। 3 लाख 22 हजार 865 लोगों ने नौकरी के लिए अप्लाई किया है।
  • एक टीवी चैनल पर दिखाई गई रिपोर्ट का जिक्र कर कहा कि एक जींस बनाने की फैक्टरी के मालिक का कहना था कि, उसे 35 लोग चाहिए थे और उसके पास 200 से भी ज्यादा लोग जॉब पोर्टल पर नौकरी डालने के बाद कॉल कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed