फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   arvind kejriwal press conference on corona crisis in delhi says thanks to centre for rapid testing

केजरीवाल ने रेपिड टेस्ट के लिए केंद्र को कहा शुक्रिया, बोले- आज दिल्ली में रोज हो रहे 20 हजार टेस्ट

Sat, 27 Jun 2020 12:38 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 27 Jun 2020 12:38 PM IST
विज्ञापन
arvind kejriwal press conference on corona crisis in delhi says thanks to centre for rapid testing
Arvind Kejriwal - फोटो : ANI
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राजधानी में कोरोना के हालात के बारे में जानकारी दी। उन्होंने केंद्र सरकार को रेपिड टेस्टिंग के लिए शुक्रिया भी कहा और बताया कि आज रोजाना दिल्ली में 20 हजार टेस्टिंग हो रही है।
विज्ञापन


दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कोरोना से दिल्ली की लड़ाई को लेकर शुरू से लेकर अब तक क्या-क्या किया वो बताया। उन्होंने कहा, हमारी लड़ाई लगभग मार्च के महीने में शुरू हुई। मार्च के महीने में पूरी दुनिया से कोरोना दिल्ली आया। केंद्र ने सही निर्णय लेते हुए सभी बाहरी लोगों को फ्लाइट से उनके देश भेजने का इंतजाम किया। मार्च के महीनें में विदेशों से 35000 लोग दिल्ली आए। इन लोगों को एयरपोर्ट पर स्क्रीन करते थे और देखते थे कि बुखार है क्या। चंद लोग जिनको बुखार था, उन्हें आरएमएल सफदरजंग में भर्ती कराया गया, बाकियों को उनके घर भेज दिया।
विज्ञापन


कुछ लोगों को क्वारंटीन किया गया था लेकिन लगभग 35000 लोगों को घर भेज दिया। ये लोग जो घर गए, उस वक्त ज्यादा जागरूकता नहीं थी, टेस्टिंग किट भी नहीं थी तो एक से दूसरे और दूसरे से तीसरे को फैलता गया। उस समय टेस्टिंग लैब भी नहीं थे। फिर लॉकडाउन हुआ इसलिए कोरोना थोड़ा कम फैला।
विज्ञापन
विज्ञापन


मई में लॉकडाउन के अंतिम हफ्ते में 15 मई के आसपास कोरोना तेजी से फैलने लगा। जब लॉकडाउन खुला तो उम्मीद थी कि केस कम होंगे लेकिन उम्मीद से ज्यादा कोरोना के केस बढ़े। जून के आते-आते दिल्ली में बेड की कमी नजर आने लगी और बेड की कमी होने की वजह से जब मरीजों को इलाज नहीं मिला तो मौत का आंकड़ा बढ़ने लगा।


तब हमारे पास दो विकल्प थे- लॉकडाउन दोबारा लगा दिया जाए और दूसरा इससे लड़ा जाए। जनता से भी पूछा गया तो उसने में भी लड़ने के लिए कहा गया। तब ये पूरा प्लान बनाया गया और कोरोना से युद्ध के लिए पांच हथियार तैयार किए गए।

केजरीवाल ने कहा कि दिल्लीवालों ने करोना के खिलाफ जबरदस्त युद्ध छेड़ा हुआ है। इस युद्ध में हमारे ये पांच हथियार हैं-
  1. बेड की संख्या बढ़ाई गई
  2. ऑक्सी मीटर दिया गया
  3. बड़े पैमाने पर टेस्टिंग
  4. सर्वे
  5. प्लाज्मा थेरेपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed