{"_id":"bf6afb2177cf4ccf870373e8f75d034d","slug":"arvind-kejriwal-on-mewat-visit-on-22-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरविंद केजरीवाल 22 मार्च को मेवात दौरे पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरविंद केजरीवाल 22 मार्च को मेवात दौरे पर
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 21 Mar 2014 12:17 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और अम आदमी पार्टी के मुख्य संयोजक अरविंद केजरीवाल 22 मार्च को गुड़गांव लोकसभा क्षेत्र के पुन्हाना और फिरोजपुर झिरका विधनसभा इलाके के दौरे पर रहेंगे।
विज्ञापन
इस दौरान वह इंदाना, पुन्हाना, बड़कली चौक और फिरोजपुर झिरका के कई गांव और कस्बों में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इस बारे में जानकारी देते हुए आम अदमी पार्टी पुन्हाना के विधानसभा क्षेत्र के प्रवक्ता एडवोकेट अय्यूब खान ने दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री शुक्रवार की शाम 5 बजे से मेवात दौरे पर रहेंगे। सबसे पहले वह गांव इंदाना में जनसभा को संबोधित करेगें।
विज्ञापन
इसके बाद पुन्हाना, बड़कली चौक, फिरोजपुर झिरका में उनके जन सभाओं को संबोधित करने का कार्यक्रम है। उन्होंने बताया कि अरविंद केजरीवाल के दौरे को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।