{"_id":"626d516356e1066bc20342f9","slug":"arvind-kejriwal-on-asked-bjp-if-gujarat-legislative-assembly-will-be-dissolved-for-announcement-of-elections-in-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम केजरीवाल का सवाल: भाजपा गुजरात विधानसभा भंग कर अगले हफ्ते चुनाव की घोषणा करने जा रही, 'आप' का इतना डर?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम केजरीवाल का सवाल: भाजपा गुजरात विधानसभा भंग कर अगले हफ्ते चुनाव की घोषणा करने जा रही, 'आप' का इतना डर?
Sat, 30 Apr 2022 08:40 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 30 Apr 2022 08:40 PM IST
सार
गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर अरविंद केजरीवाल ने कहा 'क्या भाजपा आप(आम आदमी पार्टी) से इतनी डरी हुई है कि निर्धारित समय से पहले चुनाव कराने की योजना बना रही है।'
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल (फाइल)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर तंज कसा है। उन्होंने सवाल किया 'क्या अगले सप्ताह राज्य में चुनाव की घोषणा के लिए गुजरात विधानसभा को भंग कर दिया जाएगा।' एक ट्वीट में यह भी पूछा 'क्या भाजपा आप(आम आदमी पार्टी) से इतनी डरी हुई है कि वह राज्य में निर्धारित समय से पहले चुनाव कराने की योजना बना रही है।'
विज्ञापन
केजरीवाल ने कहा कि 'क्या भाजपा गुजरात विधानसभा को भंग कर अगले हफ्ते गुजरात चुनाव की घोषणा करने जा रही है? आप का इतना डर?' पंजाब विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद आप अब गुजरात चुनाव में सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। भारतीय जनता पार्टी शासित गुजरात में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने की उम्मीद है।
विज्ञापन