हरियाणा में आप को व्यक्तिगत प्रचार का सहारा, प्रधानों से मिले केजरीवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में संजीदगी से जनाधार बढ़ाने की कोशिश कर रही आम आदमी पार्टी (आप) की रणनीति है कि व्यक्तिगत प्रचार (माउथ कैंपेनिंग) के सहारे आगे बढ़ा जाए। इसके लिए राज्य के लोगों को दिल्ली बुलाकर दिल्ली सरकार के काम दिखाए जा रहे हैं। पार्टी रणनीतिकार इसे इसलिए कारगर बता रहे हैं, क्योंकि गांवों में आप के कार्यकर्ता नहीं हैं। जनप्रतिनिधि अपने इलाकों में दिल्ली सरकार के कामों की चर्चा करें तो इसका पार्टी को लाभ मिलेगा। सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने आवास पर हरियाणा के प्रधानों, उपप्रधानों, सरपंचों, पूर्व प्रधानों से मुलाकात की।
सोनीपत के खरखौदा ब्लॉक के प्रतिनिधिमंडल में ग्रामीण क्षेत्र के 50 से ज्यादा लोग थे। सोमवार शाम चाय पर हुई मुलाकात के दौरान केजरीवाल ने दिल्ली में शिक्षा, स्वास्थ्य, डोर स्टेप डिलीवरी की जानकारी देते हुए हरियाणा सरकार की सुविधाओं पर सवाल खड़े किए। हरियाणा के प्रधानों ने कहा कि वे दिल्ली सरकार के कामों के बारे में अपने गांव में जानकारी देंगे। इससे पहले हरियाण के कई गांवों के किसानों ने दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक, अस्पताल, स्कूल का दौरा किया था। इस बार सोनीपत जिले के गांवों के जनप्रतिनिधि मुख्यमंत्री से मिले। आगे हरियाणा के हर हिस्से के प्रधान, सरपंच, उपप्रधान, पूर्व प्रधान से केजरीवाल दिल्ली में मुलाकात करेंगे। पार्टी के सूत्र दावा कर रहे हैं कि सोमवार को प्रतिनिधियों ने खुद ही हरियाणा के दूसरे जिलों के ग्रामीण जनप्रतिनिधियों के साथ दिल्ली आने की बात कही है।
‘शहीदों के परिजनों को मिलेंगे पांच करोड़ रुपये’
अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा के प्रतिनिधियों से कहा कि भविष्य में उनकी चली तो शहीदों के परिवारों को सम्मान राशि के रूप में 5 करोड़ रुपये देंगे। केजरीवाल ने अपील की कि आप सब लोगों की पूरे हरियाणा में चलती है। आप सब मिलकर हरियाणा में अगली सरकार आप की बनाएं।