फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arvind Kejriwal meet on diner with Cabinet member

शपथ ग्रहण से पहले केजरीवाल की डिनर पार्टी, कैबिनेट सहयोगियों से की मुलाकात

Sat, 15 Feb 2020 09:30 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Sat, 15 Feb 2020 09:30 PM IST
सार

  • केजरीवाल ने सहयोगियों के साथ किया डिनर
  • आगे होने वाले कामों पर चर्चा हुई
  • वायु प्रदूषण से निपटने की कारगर रणनीति बनाने को कहा

विज्ञापन
Arvind Kejriwal meet on diner with Cabinet member
कैबिनेट सहयोगियों से मिले अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI

विस्तार

शपथ ग्रहण करने से एक दिन पहले आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपने आवास पर कैबिनेट सहयोगियों के साथ डिनर किया। इस मौके पर नई सरकार की प्राथमिकताओं पर बात हुई। साथ ही पहले तीन महीने में होने वाले कामों पर भी चर्चा की गई।

विज्ञापन


पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि डिनर पर मुलाकात के वक्त मुख्यमंत्री ने सहयोगियों के साथ नई सरकार की प्राथमिकताओं पर बात की। इसमें खास जोर बसों की संख्या बढ़ाने व दिल्ली की साफ-सफाई को बेहतर करने पर रहा। सरकार गठित होने के बाद इसकी विस्तृत कार्ययोजना बनानी है। इससे पहले तीन महीनों में इन मसलों पर दिखने वाला बदलाव हो सके। साथ ही दिल्ली को वैश्विक शहर बनाया जा सके। वहीं, यमुना की सफाई और वायु प्रदूषण से निपटने की कारगर रणनीति तैयार करने को कहा गया है। 
विज्ञापन


दूसरी तरफ पहले से चली आ रही योजनाओं का आगे विस्तार किया जाना है। मोहल्ला क्लीनिक की संख्या बढ़ाने के साथ सीसीटीवी कैमरों, स्ट्रीट लाइट, फ्री वाई-फाई जैसे क्षेत्र में चल रहे कामों को रफ्तार देनी है। शपथ ग्रहण व विभागों के बंटवारे के बाद सभी मंत्री अपने-अपने विभागों से जुड़े प्रोजेक्ट की समीक्षा कर उस पर बेहतर कार्ययोजना तैयार करेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed