फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arvind Kejriwal is begging for coalition with Congress in Delhi, Says Manoj Tiwari

कांग्रेस से गठबंधन के लिए गिड़गिड़ा रहे हैं मुख्यमंत्री केजरीवाल: मनोज तिवारी

Wed, 06 Mar 2019 01:17 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Wed, 06 Mar 2019 01:17 AM IST
विज्ञापन
Arvind Kejriwal is begging for coalition with Congress in Delhi, Says Manoj Tiwari
मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली की जनता के सामने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का झूठ सामने आ गया है। केजरीवाल ने अपने बच्चों की कसम खाई थी कि कांग्रेस से किसी भी हालात में गठबंधन नहीं होगा क्योंकि गठबंधन भ्रष्टाचार को जन्म देता है। आज केजरीवाल उसी पार्टी के साथ गठबंधन के लिए कभी राहुल गांधी के सामने तो कभी शीला दीक्षित के सामने गिड़गिड़ा रहे हैं। यह बातें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहीं।
विज्ञापन


तिवारी ने मुख्यमंत्री से यह भी पूछा कि अब उनकी भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने की कसमों का क्या हुआ? भ्रष्टाचार के साथ गठबंधन करने को अब वह क्यों बेचैन हैं। भारत के इतिहास में आम आदमी पार्टी पहली ऐसी पार्टी है जो देश के टुकड़े-टुकड़े चाहने वाले देशद्रोहियों के गैंग के बचाव के लिए न्यायालय की प्रक्रिया में भी दखल देने को तैयार है।
विज्ञापन


कांग्रेस और आम आदमी पार्टी गठबंधन करके लड़े या अलग-अलग लड़े, भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों और हर बूथ पर 51 प्रतिशत वोट पाने के लक्ष्य को लेकर चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को भ्रष्टाचारी बताकर दिल्ली में चुनाव जीता था। कोयला घोटाला, राष्ट्रमंडल खेल घोटाला और 2जी घोटाले से त्रस्त दिल्ली की जनता को भ्रमित करने के लिए कांग्रेस ने केजरीवाल को खड़ा किया। हम यह पूर्ण विश्वास के साथ कह सकते हैं कि आम आदमी पार्टी कांग्रेस की बी टीम है। दिल्ली की जनता शताब्दी के सबसे बड़े झूठे केजरीवाल के झूठ को समझ चुकी है। 
 

गठबंधन के लिए छह माह में छह बार प्रयास

दिल्ली विधानसभा नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी कांग्रेस से गठबंधन के लिए पिछले छह महीने में छह बार प्रयास कर चुकी है। आम आदमी पार्टी इतनी डरी हुई है कि 67 सीटें जीतने वाले केजरीवाल जमानत जब्त होने वाली पार्टी कांग्रेस के सामने कटोरा लेकर गठबंधन की भीख मांग रहे हैं। दोनों गैर-जिम्मेदार पार्टी हैं। व्यक्तिगत स्वार्थ के आगे देशहित की अवहेलना करते हैं।

सांसद रमेश बिधूड़ी ने कहा कि गठबंधन से देश के लोकतंत्र को खतरा है। बच्चों की झूठी कसम खाने वाले केजरीवाल सत्ता के लिए किसी भी हद तक गिर सकते हैं। दिल्ली विश्व की सबसे प्रदूषित राजधानी बन गई है। अनाधिकृत कॉलोनियों में लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। आंतरिक सर्वे में केवल 8 प्रतिशत मतदान मिलने से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल घबरा कर कांग्रेस से हाथ जोड़कर गठबंधन करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed